Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सेल्फी विद कमल' के जरिये भाजपा देगी घर-घर दस्तक

    By Edited By:
    Updated: Wed, 26 Dec 2018 10:20 AM (IST)

    अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राज्य में तैयारियां शुरू कर दी है। राज्यभर में प्रारंभ किए गए सेल्फी विद कमल अभियान को इसी कड़ी का हिस् ...और पढ़ें

    'सेल्फी विद कमल' के जरिये भाजपा देगी घर-घर दस्तक
    'सेल्फी विद कमल' के जरिये भाजपा देगी घर-घर दस्तक

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राज्य में तैयारियां शुरू कर दी है। राज्यभर में प्रारंभ किए गए 'सेल्फी विद कमल' अभियान को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। इसके तहत पार्टीनेता और कार्यकर्ता न सिर्फ हर बूथ में पार्टी के पांच-पांच चुनाव निशान बनाएंगे, बल्कि उसके साथ सेल्फी खींचकर भी भेजेंगे, बल्कि इस दौरान वे घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों से अवगत कराकर पार्टी के पक्ष में माहौल भी बनाएंगे। 

    विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्तासीन हुई भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। पिछले लोस चुनाव में भाजपा ने राज्य की पांचों लोस सीटों पर कब्जा जमाया था। पार्टी की मंशा ये है कि यह सीटें बरकरार रखी जाएं। 

    इसे देखते हुए पार्टी ने कसरत प्रारंभ कर दी है और इसी कड़ी में सेल्फी विद कमल अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के जरिये पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों से रूबरू कराएंगे। इसका पूरा खाका पार्टी नेतृत्व पहले ही तैयार कर चुका है। 

    इस अभियान पर उच्च स्तर से भी निगरानी रखी जाएगी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि राज्य की जनता इस बार भी भाजपा का ही साथ देगी, ताकि प्रदेश को डबल इंजन का लाभ मिलता रहे। 

    सरकार की उपलब्धियों की देंगे जानकारी 

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुसार हमने राज्य में सेल्फी विद कमल अभियान की शुरूआत की है और इस दौरान केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। राज्य की जनता भाजपा के साथ है और घर-घर में कमल खिलेगा।

    खबरें और भी

    चुनाव के मद्देनजर बैठक 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीती 13 दिसंबर को दिए गए दिशा निर्देशों को धरातल पर उतारने के मद्देनजर भाजपा की प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की अहम बैठक देहरादून में होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। 

    प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अनुसार 27 दिसंबर को भाजपा के सभी मोर्चां के अध्यक्ष-महामंत्री और प्रकोष्ठों के संयोजकों की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। इसमें भी आगामी लक्ष्यों और लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ मायावती दे सकती हैं पीएम मोदी को टक्कर, जानिए किसने कहा

    यह भी पढ़ें: हार के डर से घर से नहीं निकलीं भाजपा प्रमुख प्रत्याशी

    यह भी पढ़ें: तीन राज्यों के चुनाव 2019 के परिणाम के संकेत नहीं: डॉ. डीएन भटकोटी