Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ मायावती दे सकती हैं पीएम मोदी को टक्कर, जानिए किसने कहा

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Tue, 25 Dec 2018 08:38 PM (IST)

    बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है अगर कोर्इ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकता है तो वो सिर्फ मायावती हैं। ...और पढ़ें

    सिर्फ मायावती दे सकती हैं पीएम मोदी को टक्कर, जानिए किसने कहा
    सिर्फ मायावती दे सकती हैं पीएम मोदी को टक्कर, जानिए किसने कहा

    हरिद्वार, जेएनएन। बसपा ने एकबार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा देश में तानाशाही के बल पर सरकार चलाने की कोशिश कर रही है। इस पार्टी का मुकाबला सिर्फ बसपा ही कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक टक्कर पार्टी अध्यक्ष मायावती ही दे सकती हैं। 

    बसपा के प्रदेश कार्यालय में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बसपा के अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि देश में अपराधों की बाढ़ आई है। सरकारों की अपराधों पर लगाम लगाने की पोल खुल रही है। उनका कहना है कि भाजपा से जनता अब ऊब चुकी है और दूसरे विकल्पों की तरफ देख रही है। 

    उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद बसपा केंद्र में किंगमेकर की भूमिका में होगी। उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जिला स्तर पर आर्थिक सहयोग के रूप में मनाया जाएगा। पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से आर्थिक सहयोग लिया जाता है।

    इस दौरान बालियान ने ये भी कहा कि रुड़की में होने वाले नगर निकाय चुनावों में बसपा मुख्य भूमकिा में होगी। 

    वहीं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नाथीराम और सुरेंद्र सैनी को पांच विधानसभाओं का प्रभारी बनाया। इसी तरह नत्थू सिंह और डॉ शमसाद को भी चार विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है। मोनू राणा को पौड़ी लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। सतपाल सिंह को ज्वालापुर विधानसभा का प्रभारी और इसके अलावा कार्यालय के लिए कार्यवाहक प्रभारी अरुण कुमार को बनाया है।

    खबरें और भी

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद बहन मायावती उत्तराखंड की चिंता करती है। हर तीसरे दिन बसपा सुप्रीमो उत्तराखंड के पदाधिकारियों को बुलाकर फीडबैक ले रही हैं। 

    यह भी पढ़ें: हार के डर से घर से नहीं निकलीं भाजपा प्रमुख प्रत्याशी

    यह भी पढ़ें: तीन राज्यों के चुनाव 2019 के परिणाम के संकेत नहीं: डॉ. डीएन भटकोटी 

    यह भी पढ़ें: भाजपा का दावा, लोकसभा चुनाव में चलेगा मोदी मैजिक; मिलेंगी 350 सीटें