विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का दावा, लोकसभा चुनाव में चलेगा मोदी मैजिक; मिलेंगी 350 सीटें

By Edited By:
Published: Mon, 24 Dec 2018 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 07:12 PM (IST)

रुद्रप्रयाग में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी मैजिक चलेगा।

भाजपा का दावा, लोकसभा चुनाव में चलेगा मोदी मैजिक; मिलेंगी 350 सीटें
भाजपा का दावा, लोकसभा चुनाव में चलेगा मोदी मैजिक; मिलेंगी 350 सीटें

रुद्रप्रयाग, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक चलेगा। 2019 में भी साल 2014 वाला मैजिक बरकरार रहेगा। उन्होंने दावा किया कि एनडीए गठबंधन 350 सीटें प्राप्त कर एक नया मुकाम हासिल करेगा। 

रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मध्य प्रदेश में सिर्फ दो सीटें कम होने के कारण हम सरकार बनाने से वंचित रह गए। बावजूद यहां वोट प्रतिशत बढ़ा है। कहा कि मिशन 2019 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल मोदी से घबराकर महागठबंधन बना रहे हैं, जो असफल होगा। हम देश के विकास के लिए समर्पित हैं और आगे भी पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। ऑलवेदर रोड निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और पहाड़ में बढ़ रहे महिला अपराधों के सवाल के जवाब में कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शासन के आलाधिकारियों से वार्ता करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।