विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में में कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में बेच रहा था नशीली दवाएं, एसटीएफ ने दबोचा; ट्रामाडोल-कोडीन बरामद

Published: Wed, 01 Jul 2026 11:37 AM (IST)

एसटीएफ ने हरिद्वार के कलियर में एक कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

हरिद्वार के कलियर में एएनटीएफ व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई. Jagran

हरिद्वार के कलियर में एएनटीएफ व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं।प्रारंभिक जांच में उसका संबंध एसटीएफ द्वारा पूर्व में बरामद किए गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल के मामले से भी सामने आया है।

कई संदिग्ध स्थानों और गोदामों पर छापेमारी

एसटीएफ के अनुसार मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कलियर क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर के साथ कई संदिग्ध स्थानों और गोदामों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर से संचालक अहतशाम उल हक पुत्र शहीद, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद टीम ने आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, जहां से भी प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इन दवाओं को मूल कीमत से कई गुना अधिक दाम पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था। एसटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में दो मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस या एसटीएफ-एएनटीएफ को दें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से लौटते समय एसटीएफ के हत्‍थे चढ़ा पांडव सेना का सरगना संजय सिंह; पत्‍नी ने जताई अनहोनी की आशंका

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बिहार जा रही चंडीगढ़ की 142 पेटी शराब पकड़ी