विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में मैक्स खाई में गिरी, सात छात्र और चालक घायल Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 08 Aug 2019 08:22 PM (IST)

यमकेश्वर ब्लॉक के चमकोटखाल में एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा जिसमें सवार सात स्कूली छात्रों सहित चालक घायल हो गए।

ऋषिकेश में मैक्स खाई में गिरी, सात छात्र और चालक घायल Dehradun News
ऋषिकेश में मैक्स खाई में गिरी, सात छात्र और चालक घायल Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। यमकेश्वर ब्लॉक के चमकोटखाल में एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा, जिसमें सवार सात स्कूली छात्रों सहित चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। घायलों में तीन छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गुरुवार सुबह चमकोटखाल-किमसार मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन गुंडी गांव से स्कूली छात्रों को लेकर ऋषिकेश की ओर आ रहा था। गुंडी गांव से कुछ आगे संतुधार के समीप एक मोड़ पर मैक्स कार अनियंत्रित होकर 10 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में रितिक (19 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल, सौरव (15 वर्ष) पुत्र विक्रम, सचिन (17 वर्ष) पुत्र विक्रम, सूरज (10 वर्ष) पुत्र सतीश, अंकित (18 वर्ष) पुत्र रूप ङ्क्षसह, मनदीप (11 वर्ष) पुत्र सतेंद्र,  सोमेरा (15 वर्ष) पुत्र धनेंद्र सभी निवासी ग्राम गुंडी गांव, किमसार यमकेश्वर व चालक विनोद (36 वर्ष) पुत्र दर्शन ङ्क्षसह निवासी गुंडी मल्ली, यमकेश्वर घायल हो गए।

सूचना पाकर स्थानीय लोग व राजस्व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को निजी वाहनों से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। राजस्व उप निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि विनोद, अंकित और सचिन को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गनीमत रही कि खाई में गिरने के बाद वाहन से पेड़ से टकराकर रुक गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।अप्रशिक्षित चालक चला रहा था वाहन 

यमकेश्वर में गुंडी गांव के समीप हुई दुर्घटना में भी यह बात सामने आई है कि वाहन चला रहा विनोद अप्रशिक्षित था। विनोद ही इस वाहन का स्वामी भी है। उसने वाहन चलाने के लिए चालक रखा है। मगर, गुरुवार को चालक नहीं आया था। जिसके बाद विनोद स्वयं ही मैक्स  लेकर चला गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन खाई में गिरने के बाद पेड़ पर नहीं अटकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व ही टिहरी जनपद के प्रतापनगर क्षेत्र के कंगसाली में स्कूली बच्चों से भरी एक कार भी ऐसे ही एक अप्रशिक्षित चालक की लापरवाही के कारण गहरी खाई में जा गिरी थी। इस दुर्घटना में अब तक दस छात्रों की मौत हो गयी है। राजस्व उप निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को कुचला, मौके पर ही मौत

यह भी पढ़ें: ट्रेक किनारे चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप