विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेक किनारे चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 02 Aug 2019 01:19 PM (IST)

रायवाला क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना वैदिक नगर के पास रेल अंडर ब्रिज की है। युवक सब्जी लेने गया। वह ट्रेक के किनारे चल रहा था।

ट्रेक किनारे चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत Dehradun News
ट्रेक किनारे चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। रायवाला क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना वैदिक नगर के पास रेल अंडर ब्रिज की है। शुक्रवार सुबह युवक सब्जी लेने गया। वह ट्रेक के किनारे चल रहा था। इस दौरान वह हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही जनता एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसका एक पैर कट गया था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आपातकालीन चिकित्सा वाहन की मदद से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान पप्पू (40) पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम भखानी, छतरपुर मध्यप्रदेश हाल निवासी रायवाला स्टेशन के रूप में हुई। 

पुलिस के मुताबिक पप्पू रेलवे में मजदूरी करता था। वह रेलवे के ठेकेदार कौशल यादव निवासी टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के साथ रायवाला क्षेत्र में रेलवे का कार्यो में मजदूरी के लिए आया हुआ था।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत Dehradun News

यह भी पढ़ें: बेकाबू कार की टक्कर से डीआइटी के दो छात्र घायल Dehradun News

यह भी पढ़ें: दून में नहीं थम रही दुर्घटनाएं, वाहन की टक्कर से घायल तीन की मौत Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप