विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्फबारी का दौर जारी, चारधाम यात्रा में हो सकते हैं बर्फ के दीदार

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 17 Apr 2018 09:12 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Apr 2018 05:09 PM (GMT+05:30)

केदारनाथ व बदरीनाथ में हर दिन हिमपात का सिलसिला चल रहा है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी की ...और पढ़ें

बर्फबारी का दौर जारी, चारधाम यात्रा में हो सकते हैं बर्फ के दीदार
बर्फबारी का दौर जारी, चारधाम यात्रा में हो सकते हैं बर्फ के दीदार

देहरादून, [जेएनएन]: मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को शायद बर्फ के दीदार हो जाए। केदारनाथ और बदरीनाथ में हर दिन हिमपात का सिलसिला चल रहा है। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा निचले इलाकों में बारिश से सर्दी का एहसास बढ़ गया है। 

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही देहरादून में गत दिवस बादल छाए। कई इलाकों में शाम के समय बारिश भी हुई। इसी तरह मंगलवार की सुबह भी देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की में गरज के साथ बारिश हुई। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। 

इस बदलाव से चढ़ते पारे पर अंकुश लगा और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में आया यह बदलाव गढ़वाल मंडल तक ही सीमित रहा। कुमाऊं में तराई से लेकर अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों सुबह से धूप खिल गई। वहीं, हल्द्वानी में मौसम बदला और सुबह के समय गर्जना के साथ बूंदाबांदी हुई। 

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। उत्तराखंड के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: गढ़वाल में बारिश, कुमाऊं की चोटियों पर हिमपात; अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

यह भी पढ़ें: बदला मौसम का मिजाज, बारिश से पारा गिरा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश; कहीं बर्फबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।