विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में लुढ़का पारा

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 19 Oct 2018 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 08:58 PM (IST)

दूसरे दिन भी बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दोपहर बाद बारिश व हल्की बर्फबारी हुई। जिससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है।

बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में लुढ़का पारा
बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में लुढ़का पारा

देहरादून, [जेएनएन]: पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय रीजन में सक्रिय होने से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम करवट लेने लगा है। दूसरे दिन भी बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दोपहर बाद बारिश व हल्की बर्फबारी हुई। जिससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। दोनों धामों में पहुंचे श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में सर्दी बढ़ने के मुख्य कारण पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी है। लगातार दूसरे दिन भी बदरीनाथ और केदारनाथ की पहाड़ियों में हिमपात हुआ। साथ ही कई पर्वतीय स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों व मैदान अगले 24 घंटों में मौसम बदलने की संभावना है। 

उन्होंने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने अगले 24 घंटों में मसूरी में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। जबकि दून में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 

दोपहर बाद मौसम साफ है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में चारधाम की चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। यह भी कहा कि शनिवार तक प्रदेश में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: हिमपात से पर्वतीय क्षेत्र में सर्दी की दस्तक, मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बदल रहा मौसम, मैदानों में धूप; पहाडों में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 30 मिनट पहले मिल जाएगा बादल फटने का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।