Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चारों धाम में बर्फबारी, निचले स्थानों में बारिश और ओलावृष्टि; ठंड में हुआ इजाफा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:26 AM (IST)

    गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ। इससे समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ...और पढ़ें

    चारों धाम में बर्फबारी, निचले स्थानों में बारिश और ओलावृष्टि; ठंड में हुआ इजाफा
    चारों धाम में बर्फबारी, निचले स्थानों में बारिश और ओलावृष्टि; ठंड में हुआ इजाफा

    देहरादून, [जेएनएन]: बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में सर्दी बढ़ गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही चोटियां बर्फ से लकदक हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ गई है। इसके साथ ही देहरादून के चकराता में भी हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में पाला गिरने की आशंका है।

    भले ही गुरुवार को सुबह से ही चटख धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली हो, लेकिन बुधवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून और मसूरी में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने लगे। यह सिलसिला गुरुवार तड़के तक जारी रहा।

    इसके अलावा बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और गोरसो बुग्याल बर्फ से लकदक हैं। केदारनाथ में देर रात शुरू हुई बर्फबारी सुबह तक जारी रही। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम गुरुवार को दिनभर बर्फ हटाने में जुटी रही। इससे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं।  दूसरी ओर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा दयारा बुग्याल, डोडीताल, हर्षिल, सुक्की टॉप, चांइशिल बुग्याल, हरकीदून, ओसला गंगाड़ में जबरदस्त बर्फबारी के समाचार हैं।  

    बर्फबारी के कारण गंगोत्री में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। गौरतलब है कि शीतकाल के लिए केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद हो चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद किए जाने हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी, दून में एक सप्ताह में गिरा इतना पारा

    यह भी पढ़ें: करवट बदल रहा मौसम, छाएगा कोहरा; दून और हरिद्वार में बढ़ेगी ढंड