Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Snowfall: बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकीं उत्‍तराखंड की वादियां, वाहनों में भरकर पहुंचने लगे सैलानी, तस्‍वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 08:16 AM (IST)

    Snowfall in Uttarakhand गुरुवार देर रात से जारी बारिश शुक्रवार तड़के तक जारी रही और इसके बाद उत्‍तराखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। म ...और पढ़ें

    Snowfall in Uttarakhand: बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटक मसूरी और धनोल्‍टी के लिए निकल पड़े।
    Snowfall in Uttarakhand: बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटक मसूरी और धनोल्‍टी के लिए निकल पड़े।

    टीम जागरण, देहरादून: Snowfall In Uttarakhand: गुरुवार देर रात से जारी बारिश शुक्रवार तड़के तक जारी रही और इसके बाद उत्‍तराखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बर्फ से ढकी ये वादियां चांदी की तरह चमक रही थीं। जिन्‍हें देख दूसरे राज्‍यों से उत्‍तराखंड पहुंचे पर्यटक खुशी से खिल गए।

    मसूरी और धनोल्‍टी में इस साल की दूसरी बर्फबारी हुई। मसूरी में देर रात बारिश भी हुई। जिसके बाद चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में भी हिमपात हुआ है।

    शुक्रवार को सुबह उठकर जब देहरादून के लोगों ने अपने घरों की खिड़कियों से झांका तो मसूरी और धनोल्‍टी की बर्फबारी से ढकी चोटियां साफ दिखाई दे रही थीं। वहीं बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटक मसूरी और धनोल्‍टी के लिए निकल पड़े।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Snowfall Photos: ताजा बर्फबारी से लकदक हुईं वादियां, जहां जाएगी नजर वहां दिखेगी बर्फ की सफेद चादर

    वहीं ताजा बर्फबारी के बाद अब शनिवार को वीकेंड होने चलते पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे व्‍यापारी भी काफी खुश है।

    शुक्रवार को चारधाम में भी बर्फबारी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में चौथे दिन शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई है।

    रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। यहां नीचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    खबरें और भी

    आपदा प्रभावित जोशीमठ भी बर्फबारी से ढक गया है। यहां राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा इन्‍हें सर्दी से बचाने के प्रयास भी किए गए हैं। चमोली जिले में औली, जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, सहित नीती माणा घाटी में बर्फबारी हुई है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मसूरी-धनोल्‍टी में साल का दूसरा हिमपात, केदारनाथ में चौथे दिन बर्फबारी जारी, ताजा अपडेट

    मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। चोटियों पर कहीं-कहीं भारी हिमपात हो सकता है। जबकि, मैदानों में वर्षा के भी आसार हैं। इस बीच कड़ाके की ठंड में इजाफा हो सकता है।