देहरादून में रसोई गैस कालाबाजारी रोकने को कड़ा कदम, बिना OTP सिलिंडर देने पर दर्ज होगा मुकदमा
पूर्ति विभाग ने देहरादून में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। अब बिना ओटीपी के गैस सिलिंडर डिलीवर करने पर एजेंसी संचालकों के खिलाफ मु ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। गैस की कालाबाजारी रोकने को लेकर पूर्ति विभाग ने सख्त कदम उठा दिए हैं। बिना ओटीपी के गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रतिदिन गैस की डिलीवरी एवं एजेंसियों को सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी जा रही है।
इसके साथ ही क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से मिले डेटा का रिकार्ड का भी मिलान किया जाएगा। डेटा में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार से जवाब तलब किया जाएगा।
डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि गैस की कालाबाजारी को लेकर पूर्ति विभाग पैनी नजर बनाए हुए है।
जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग की है, उनको ओटीपी के जरिये समय पर गैस की होम डिलीवरी करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही बैकलाग समाप्त करने को कहा गया। एजेंसी के गोदाम से गैस वितरण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना ओटीपी के गैस उपलब्ध कराने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बताया कि शहर की एजेंसियों में गैस की दिक्कत नहीं है। प्रतिदिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। किस एजेंसी को कितने सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उसका रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में गैस आपूर्ति में तेजी, एक दिन में 24,459 घरेलू सिलिंडर वितरित; बैकलॉग कम करने के प्रयास जारी
यह भी पढ़ें- देहरादून में ऑनलाइन गैस बुकिंग की अड़चन, सिलिंडर डिलीवरी में देरी... दौड़ रहे उपभोक्ता