विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून एयरपोर्ट पर तेज हवाओं से उड़ानें प्रभावित, दिल्ली-अहमदाबाद की फ्लाइट्स डायवर्ट

Published: Sat, 30 May 2026 11:32 PM (IST)

तेज हवाओं के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली और अहमदाबाद से आने वाली उड़ानें डायवर्ट की गईं। इसके अतिरिक्त, अन्य ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। देहरादून एयरपोर्ट पर शनिवार को दिल्ली व अहमदाबाद से आने वाली उड़ान तेज हवाओं के चलते डाइवर्ट की गईं। जबकि अन्य शहरों से आने वाली कुल 11 उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाईं।

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के चलते शाम 3:30 पर इंडिगो की अहमदाबाद से आने वाली उड़ान के अलावा शाम 4 बजे इंडिगो की दिल्ली से आने वाली उड़ान एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। जिसके चलते इन्हें दिल्ली के लिए डायवर्ट करना पड़ा।

इसके अलावा दोपहर 12:40 पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 1:32 पर, एयर इंडिया की दिल्ली से दोपहर एक बजे आने वाली उड़ान 1:39 पर, एयर इंडिया की मुंबई से शाम 2:20 पर आने वाली उड़ान 2:45 पर पहुंची।

अहमदाबाद की 3:30 पर आने वाली उड़ान 4.29 पर, इंडिगो की दिल्ली से शाम 4 बजे आने वाली उड़ान शाम 7:22 पर, इंडिगो की दिल्ली से शाम 4 बजे आने वाली उड़ान 5:03 पर पहुंची।

एयर इंडिया की शाम 4:35 पर दिल्ली से आने वाली उड़ान 5:48 पर, इंडिगो की शाम 4:55 पर लखनऊ से आने वाली उड़ान 6:31 पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंची।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से शाम 5:10 पर आने वाली उड़ान 5:30 पर, इंडिगो की शाम 5:50 पर आने वाली उड़ान रात्रि 9:35 पर व इंडिगो की दिल्ली से शाम 7:15 पर आने वाली उड़ान रात्रि 8:32 पर एयरपोर्ट पहुंची।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ट्रैक पर पेड़ गिरने से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें लेट, यात्रियों को हुई दिक्कत

यह भी पढ़ें- देहरादून में 21 घंटे में दूसरी बार बरसे मेघ, भीषण गर्मी से दूनवासियों को राहत