विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: ग्राफेस्ट-26 में तलविंदर सिंह सिद्धू का जलवा, ग्राफिक एरा के छात्र झूमे

Published: Fri, 17 Apr 2026 11:32 PM (IST)

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ग्राफेस्ट-26 में पंजाबी गायक तलविंदर सिंह सिद्धू ने अपनी दमदार प्रस्तुति से समां बांध दिया।

ग्राफेस्ट-26 के तहत प्रस्तुति देते पंजाबी गायक तलविंदर सिंह सिद्धू। साभार-विवि

ग्राफेस्ट-26 के तहत प्रस्तुति देते पंजाबी गायक तलविंदर सिंह सिद्धू। साभार-विवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ग्राफेस्ट-26 की आखिरी शाम पंजाबी गायक और गीतकार तलविंदर सिंह सिद्धू के नाम रही।

उनकी दमदार प्रस्तुति ने पूरे परिसर को एक बड़े म्यूजिक फेस्ट में बदल दिया, जहां हजारों छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते और गाते नजर आए।

जैसे ही तलविंदर मंच पर पहुंचे, पूरे परिसर में तालियों और शोर की गूंज फैल गई। छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा आयोजन स्थल खचाखच भर गया था।

उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत धुंधला से प्रस्तुति की शुरुआत की, जिसने तुरंत ही माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

इसके बाद पल-पल जैसे हिट ट्रैक्स पर छात्र-छात्राएं लगातार झूमते रहे। हर बीट पर बढ़ते उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

तलविंदर ने बीच-बीच में छात्रों से संवाद किया और उनकी फरमाइशों पर भी गीत प्रस्तुत किए, जिससे दर्शकों की भागीदारी और बढ़ गई।

इस दौरान छात्र-छात्राएं उनके साथ गाते और नाचते नजर आए। मोबाइल टार्च की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और रात का दृश्य बेहद आकर्षक बन गया।

हर ओर संगीत, रोशनी और उत्साह का अनोखा संगम दिखाई दिया। तलविंदर की यह प्रस्तुति ग्राफेस्ट-26 की सबसे यादगार संध्याओं में शामिल हो गई।

छात्रों ने इसे अपने कालेज जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव बताया, जिसने पूरे आयोजन को एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया।

तलविंदर हुए दून के मुरीद

पंजाबी गायक तलविंदर ने दून की शैक्षणिक और सांस्कृतिक ऊर्जा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दून का वातावरण उन्हें हमेशा आकर्षित करता है और यहां का माहौल बेहद प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि दून केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी रचनात्मकता और शिक्षा के स्तर के लिए भी खास पहचान रखता है।

उन्होंने कहा कि यहां आकर हमेशा एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होती है। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा, उत्साह और सीखने की ललक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

ऐसे युवा ही देश का भविष्य मजबूत बनाते हैं। वह भविष्य में भी दून और ग्राफिक एरा के कार्यक्रमों से जुड़े रहना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- WPL 2026 Closing Ceremony: मलाइका अरोड़ा के ठुमकों पर झूमा वडोदरा, तलविंदर सिंह की सुरीली आवाज ने बांधा समां

यह भी पढ़ें- सिंगर तलविंदर सिंह को डेट कर रही हैं Disha Patani? हाथों में हाथ डाले नजर आईं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो