विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL 2026 Closing Ceremony: मलाइका अरोड़ा के ठुमकों पर झूमा वडोदरा, तलविंदर सिंह की सुरीली आवाज ने बांधा समां

Published: Thu, 05 Feb 2026 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2026 08:18 PM (IST)

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल से पहले वडोदरा में क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इसमें गायक तलविंदर सिंह और अभिनेत्री मलाइका ...और पढ़ें

WPL 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी (Photo Credit: WPL)

WPL 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी (Photo Credit: WPL)

HighLights

  1. WPL 2026 फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन

  2. मलाइका अरोड़ा ने 'छैंया-छैंया' पर डांस कर दर्शकों को लुभाया

  3. तलविंदर के गानों पर वडोदरा स्टेडियम झूम उठा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर गायक तलविंदर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा परफॉर्म करती हुई नजर आई। तलविंदर के गानों पर पूरा स्टेडियम झूमता हुआ दिखाई दिया, जबकि मलाइका ने भी अपने डांस से तड़का लगाया।

महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, इससे पहले सिंगर तविंदर ने अपने सुरीली आवाज से समां बांध दिया। फैंस उनके गाने पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

तलविंदर और मलाइका अरोड़ा ने किया परफॉर्म

मशहूर सिंगर तलविंदर इस फाइनल में परफॉर्म करते हुए दिखाई दिए। उनके गानों पर पूरा स्टेडियम झूमता हुआ दिखाई दिया। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी फाइनल मैच में तड़का लगाया। मलाइका ने चल छैंया-छैंया गाने पर डांस किया और उनके ठुमके का फैंस लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए। इस फाइनल मैच के दौरान वडोदरा का पूरा स्टेडियम फुल था और दर्शकों ने क्लोजिंग सेरेमनी का आनंद उठाया।

 

दिल्ली और बेंगलुरु का फाइनल

बेंगलुरु ने इस सीजन कमाल का खेल दिखाया है और फाइनल में जगह बनाई है। आरसीबी ने लीग चरण ने 8 मैच खेले, जिसमें से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने लीग चरण में अपने अभियान का समापन पहले स्थान पर किया था। ऐसे में बेंगलुरु ने सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। तो वहीं दिल्ली ने एलिमिनेटर मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। दिल्ली ने गुजरात को मात देकर फाइनल में लगातार चौथी बार एंट्री मारी है।

 

ट्रॉफी पर दोनों टीमों की नजर

बेंगलुरु इससे 2024 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने अब दोबारा फाइनल में जगह बनाई है। बेंगलुरु दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी। तो वहीं दिल्ली ने अब तक खेले गए चारों फाइनल में जगह बनाई है लेकिन वे कभी भी ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु को हराकर पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2026 बन सकता है 'खिताबी मेला', तीन वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी जीतने का मौका; 1 के फाइनल में पहुंची इंडिया

यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह पर तिलक वर्मा को आया गुस्सा, इस हरकत से नाराज हुए स्टार बल्लेबाज; देखें वीडियो