विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्शदीप सिंह पर तिलक वर्मा को आया गुस्सा, इस हरकत से नाराज हुए स्टार बल्लेबाज; देखें वीडियो

Published: Thu, 05 Feb 2026 07:24 PM (IST)

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के बीच, एक वॉर्म-अप मैच के बाद तिलक वर्मा अर्शदीप सिंह ...और पढ़ें

तिलक वर्मा का गुस्सा

तिलक वर्मा का गुस्सा

HighLights

  1. अर्शदीप सिंह पर तिलक वर्मा का गुस्सा वायरल

  2. बिना अनुमति वीडियो बनाने पर हुए नाराज

  3. वॉर्म-अप मैच के बाद की यह घटना

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में भी भारत ने कमाल का खेल दिखाया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 240 रन बनाए और मैच को 30 रनों से अपने नाम कर लिया।

वॉर्म-अप मैच के बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तिलक वर्मा को गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है। वे भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर गुस्सा करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि अर्शदीप उनकी रील बना रहे थे और इसी वजह से तिलक को गुस्सा आ गया। तिलक के गुस्से का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

तिलक वर्मा को आया गुस्सा

अभ्यास मैच के बाद तिलक वर्मा खाना खा रहे थे। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और अर्शदीप सिंह वीडियो बना रहे थे। ये दोनों हमेशा मजाकिया अंदाज में नजर आते हैं और वे इस दौरान भी ऐसा ही कर रहे थे। हालांकि, जब तिलक की नजर गई और उन्होंने देखा कि अर्शदीप वीडियो बना रहे हैं, तो वे गुस्से में दिखाई दिए। तिलक ने कहा, "मेरी अनुमति के बिना कोई वीडियो मत बनाओ।"

भारत-साउथ अफ्रीका का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार, 4 फरवरी को नवी मुंबई में वॉर्म-अप मैच खेला गया। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने बेहतरीन बैटिंग की और उन्होंने 19 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले। तिलक ने चोट के बाद वापसी पर अपनी फॉर्म दिखाई है और वे टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से होने वाले हैं।

टी20 वर्ल्ड 2026 का आगाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेलेगी। इस मुकाबले में भारत यूएसए का सामना करेगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि पहले दिन ही विश्व कप में तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पाकिस्तान-नदीरलैंड और वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड का मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट पर बांग्लादेश का दिखा पाक प्रेम, पाकिस्तान खुद अपनी कर रहा वाहवाही

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Captains Day Press Conference Live: सूर्या बोले- कोलंबो के लिए टिकट बुक; 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार भारत