T20 World Cup 2026 में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट पर बांग्लादेश का दिखा पाक प्रेम, पाकिस्तान खुद अपनी कर रहा वाहवाही
पाकिस्तान ने 2026 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया है। यह कदम ...और पढ़ें

बांग्लादेश का रिएक्शन
HighLights
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के फैसले का धन्यवाद किया
शहबाज शरीफ ने बहिष्कार को सही ठहराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। हालांकि, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान की सरकार ने टीम को निर्देश दिया है कि वे टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करें और ये फैसला बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए लिया गया है।
पाकिस्तान के बायकॉट करने के फैसले के बाद अब बांग्लादेश की तरफ से इसको लेकर रिएक्शन सामने आया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के इस कदम के लिए धन्यवाद किया है। दरअसल, बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला। पाकिस्तान अब बांग्लादेश के बाहर होने का विरोध कर रहा है।
बांग्लादेश ने दिया धन्यवाद
पाकिस्तान के इस कदम के बाद बांग्लादेश ने धन्यवाद दिया है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने पाकिस्तान को धन्यवाद दिया है। नजरूल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, "धन्यवाद पाकिस्तान। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया। इसका विरोध करते हुए उनकी टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया है।"
शहबाद शरीफ का बयान
पाकिस्तान की सरकार ने ये घोषणा की थी कि वे भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे। हांलांकि, अब तक इसको लेकर किसी की तरफ से बयान सामने नहीं आया था। हाल ही में प्रधानमंत्री शरीफ ने एक बैठक के दौरान कहा, हमने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर बहुत ही स्पष्ट रुख अपनाया है। मेरा मानना है कि खेल में राजनीति शामिल नहीं होनी चाहिए और इसी वजह से हम भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे। हमने काफी सोच-समझकर ये फैसला किया है और हम बांग्लादेश के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। मुझे लगता है कि ये एक शानदार फैसला है।"
ICC की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान की सरकार के एलान के बाद आईसीसी ने तुरंत इसको लेकर प्रतिक्रिया दी थी। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले पर विचार करने का सुझाव दिया था। हालांकि, अब पाकिस्तान का रुख स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि वे टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे।
