Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: 444 मेगावाट जलविद्युत परियोजना को मिली बड़ी सफलता, 3.1 किमी लंबी टनल का किया ब्रेकथ्रू

    By Ashwani Kumar TripathiEdited By: Sunil Negi
    Updated: Tue, 17 Feb 2026 11:01 PM (IST)

    टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 444 मेगावाट की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में 3.1 किलोमीटर लंबी टेल रेस टनल को सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू किया है। चम ...और पढ़ें

    टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने विष्णुगढ़‑पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में 3.1 किमी लंबी टेल रेस टनल को ब्रेकथ्रू कर लिया।

    टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने विष्णुगढ़‑पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में 3.1 किमी लंबी टेल रेस टनल को ब्रेकथ्रू कर लिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 444 मेगावाट क्षमता की विष्णुगाड‑पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में 3.1 किलोमीटर लंबी टेल रेस टनल को ब्रेकथ्रू कर लिया। यह रन आफ-द-रिवर परियोजना चमोली जिले में विकसित की जा रही है।

    इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि यह सफलता संगठन की तकनीकी दक्षता, कठिन परिस्थितियों में कार्य क्षमता और सतत जलविद्युत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    Hydroelectric Project Tunnel

    उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण पहाड़ी भू-भाग में परियोजना की यह उपलब्धि कंपनी की मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाती है। परियोजना के पूर्ण होने पर 444 मेगावाट स्वच्छ एवं विश्वसनीय नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध होगी, जो भारत के दीर्घकालिक स्वच्छ ऊर्जा एवं जलवायु लक्ष्यों को मजबूती देगी।

    THDC Team

    9.2 मीटर व्यास वाली टेल रेस टनल परियोजना का महत्वपूर्ण भूमिगत घटक है, जो विद्युत उत्पादन के बाद पानी को पावरहाउस से पुनः नदी में प्रवाहित करेगी।

    कुल 3.1 किमी लंबाई में से 1 किमी हिस्से में ओवर-लाइनिंग कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है, जो अंतिम कमीशनिंग की दिशा में निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें- THDC Tunnel Accident: टीएचडीसी ने बनाई तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी, सात दिन में सौपेगी रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें- 3330 करोड़ की दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना को EAC की मंजूरी, 390 मेगावाट क्षमता वाले प्रोजेक्ट का होगा विस्तार