Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून जेल में बंद आरोपित की पत्नी से 30 लाख की रंगदारी, घर के बाहर की फायरिंग

    Updated: Tue, 26 May 2026 09:27 PM (IST)

    देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद एक आरोपी की पत्नी से उसके साथियों ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर घर के बाहर फायरिंग कर धमकी ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। सुद्धोवाला जेल में बंद आपराधिक साजिश के आरोपित को उसके ही साथियों द्वारा 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर आरोपितों ने उसकी पत्नी के घर के बाहर फायर कराया और धमकी भरा पत्र भेजा।

    महिला ने इस मामले में जेल प्रबंधन सहित एसएसपी को शिकायत दी है। प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने जेल में बंद एक आरोपित सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी तहरीर में सीमा राजपूत पत्नी संजय कुमार निवासी ईस्टहोप टाउन, लक्ष्मीपुर ने बताया कि उनके पति संजय कुमार तीन दिसंबर 2024 से सुद्धोवाला जेल में आपराधिक साजिश के आरोप में बंद है।

    इसी मुकदमे के दो अन्य आरोपित भी जेल में हैं। इनमें से एक अर्जुन निवासी ग्राम झिंझोली, सोनीपत है और पेशेवर अपराधी है। महिला ने बताया कि वह आठ मई को अपने पति से मुलाकात करने जेल गई थीं, तब उनके पति ने बताया कि अर्जुन 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है।

    महिला ने बताया कि उनके पति ने 30 लाख रुपये देने से इंकार कर दिया तो अर्जुन ने सीमा राजपूत को मरवाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बात से वह घबरा गईं और 11 मई को जिला कारागार के अधीक्षक से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी दी।

    इसके बाद वह एसएसपी से मिलीं और शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद 20 मई की सुबह 04.30 बजे उनके घर के बाहर से तेज आवाज आई। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो वहां कुछ नहीं था। 21 मई सुबह उनके घर की पार्किंग में एक चिट्ठी मिली, जिसमें धमकी दी गई थी।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गोली चलाता दिखा व्यक्ति

    महिला के अनुसार, उन्होंने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि दो व्यक्ति उनके घर के दरवाजे पर आए और उनमें से एक ने घर के अंदर पहले चिट्ठी फेंकी और उसके बाद गोली चलाई।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके पति ने यह भी बताया था कि अर्जुन से मिलने जेल में उसकी बहन के साथ एक लड़का आता है, जो पेशेवर अपराधी है और कुछ समय पहले जेल से रिहा हुआ है। उसका नाम विकास बलारा है। घर के बाहर मिली चिट्ठी में उसका नाम लिखा है।

    इसके अलावा अमन नाम का लड़का भी अर्जुन से मिलने जाता है। संदेह जताया है कि इसमें अर्जुन, उसकी बहन दीपिका, विकास बलारा, अमन और कुछ अज्ञात व्यक्ति मिले हुए हैं। प्रेमनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में हरियाणा के युवक ने सड़क पर उत्तराखंड पुलिस को चाकू दिखाकर दौड़ाया, फोर्स बुलाकर किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- देहरादून के त्यूणी में 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म, मुस्लिम युवक अनस गिरफ्तार