Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Tourism: ऋषिकेश में दिवाली का त्योहार मनाने वाले सैलानियों के लिए बुरी खबर! होटल और कैंप फुल

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 08:26 AM (GMT+05:30)

    Uttrakhand News Update दिवाली मनाने के लिए ऋषिकेश में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। दिवाली से करीब 12 दिन पहले ही 70 से 80 प्रतिशत होटल फुल हो चुके ह ...और पढ़ें

    Uttarakhand Tourism: राम झूला, फाइल फोटो आर्काइव।
    Uttarakhand Tourism: राम झूला, फाइल फोटो आर्काइव।

    HighLights

    1. मुनिकीरेती, तपोवन व लक्ष्मण झूला में होटल व कैंपों की सबसे ज्यादा बुकिंग, पर्यटन कारोबार में बढ़ी रौनक
    2. दीपावली पर पांच दिन का अवकाश रहने की संभावना
    3. यातायात प्रबंधन बनेगा चुनौती, पुलिस ने कसी कमर

    गौरव ममगाईं, ऋषिकेश। पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात ऋषिकेश में दीपावली मनाने को लेकर सैलानी खासे उत्सुक नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि ऋषिकेश में दीपावली से करीब 12 दिन पहले ही करीब 70 से 80 प्रतिशत होटल फुल हो गए हैं।

    आने वाले तीन-चार दिन में होटल व कैंप पूरी तरह बुक होने की उम्मीद है। वहीं, इस बार दीपावली पर पांच दिन का लंबा अवकाश होने के चलते भी सैलानी इस खास मौके पर ऋषिकेश में समय बिताना पसंद कर रहे हैं।

    वैसे दीपावली आने को अभी करीब 12 दिन शेष हैं, लेकिन ऋषिकेश में होटल सहित पर्यटन कारोबार में रौनक दिखनी शुरू हो गई है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों से सैलानी होटल व कैंप की बुकिंग कर रहे हैं। इसे लेकर होटल व कैंपों में दीपावली के जश्न की खास तैयारी हो रही है।

    होटल व कैंपों को दीपावली पर दीपों व फैंसी लाइटों से जगमग करने के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, संगीत, डांस सहित पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी सैलानियों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। सैलानियों को कई होटल व कैंपों में विशेष पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

    खबरें और भी

    मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मण झूला सबसे लोकप्रिय

    मुनिकीरेती स्थित एक होटल व्यवसायी बचन पोखरियाल ने बताया कि मुनिकीरेती, तपोवन व लक्ष्मण झूला क्षेत्र में होटल की सर्वाधिक बुकिंग देखने को मिल रही है। यहां गंगा के किनारे शांत वादियों के बीच सैलानियों को समय बिताना बेहद पसंद है। वहीं, होटल के अलावा इन क्षेत्रों में कैंपों की भी खासी मांग है। कैंपों में भी खुले पर्यावरण के बीच समय बिताना सैलानियों को खूब भाता है। कैंपों में भी संगीत-गाने के खास प्रबंधन किए गए हैं।

    ये भी पढ़ेंः Agra News: पति-पत्नी के रिश्तों में आई रार के ये पांच कारण आए सामने! एक ही छत के नीचे बनी 'डिजिटल दीवार'

    ये भी पढ़ेंः UP By Election: मायावती ने सपा के गढ़ में शाक्य पर खेला दांव, पढ़ें कौन हैं करहल सीट से प्रत्याशी अवनीश कुमार शाक्य

    जीएमवीएन गेस्ट हाउस में भी बढ़ी बुकिंग

    जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में भी बुकिंग में तेजी देखने को मिल रही है। जीएमवीएन के ऋषिकेश यात्रा कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक एसपीएस रावत ने कहा किव दीपावली के चलते मुनिकीरेती सहित पर्वतीय जिलों में गेस्ट हाउस की बुकिंग लगातार बढ़ रही है। दीपावली पर्व पर गेस्ट हाउस को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

    दीपावली पर पांच दिन का अवकाश रहने की संभावना है, जिसके कारण सैलानी ऋषिकेश में दीपावली मनाने पहुंचेंगे। मुनिकीरेती क्षेत्र में लगभग सभी होटल फुल रहने की संभावना है। इससे मुख्य मार्ग सहित क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में भी खासी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन यातायात प्रबंधन सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है। सैलानियों के साथ ही क्षेत्रवासियों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसका पूरा प्रयास रहेगा  रितेश साह, प्रभारी निरीक्षक, थाना मुनिकीरेती (टिहरी)।