ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान यूपी की युवती से बदसलूकी, गाइड ने चप्पू से किया हमला; बीच नदी में पानी में फेंका
ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान एक पर्यटक आयुषी पर गाइड करण ने चप्पू से हमला किया और उन्हें पानी में धकेल दिया। मिर्जापुर की निवासी आयुषी ने मुनिकीरेती प ...और पढ़ें

पुलिस ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फाइल फोटो
HighLights
गाइड ने पर्यटक पर चप्पू से हमला किया
युवती को गाली-गलौज कर पानी में धकेला गया
पुलिस ने आरोपी गाइड करण पर केस दर्ज किया
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। राफ्टिंग के दौरान पर्यटक पर चप्पू से हमला किया गया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए पानी में धकेला गया। पुलिस ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुनिकीरेती पुलिस को दी शिकायत में आयुषी निवासी विन्धाचला, मिर्जापुर, यूपी ने बताया कि मंगलवार को वह दोपहर दो बजे ऋषिकेश घूमने के लिए पहुंचीं। इस दौरान रामझूला पार्किंग के सामने हिमालयन एक्सपेडियन नामक राफ्टिंग एजेंसी में राफ्ट बुक की। उनके साथ तीन और लोग विशाल, कार्तिक, वंश निवासी लक्सर हरिद्वार थे।
राफ्टिंग कर रामझूला पहुंचने के दौरान रास्ते में उनके साथ करन नाम के गाइड ने अमानवीय व्यवहार, मारपीट की। रामझूला पहुंचने पर उनके उपर चप्पू से हमला किया। उसे पानी में फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसमें उन्हें काफी चोट आई। अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता की। एसएसआई योगेश पांडे ने बताया कि आरोपित करन आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।