विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown: तीन घंटे की छूट में व्यापारियों ने मचाई लूट Dehradun News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Thu, 26 Mar 2020 09:26 AM (IST)

लॉकडाउन में मिली तीन घंटे की छूट में सभी नियम दरकिनार किया जा रहे हैं। व्यापारी भी लोगों में सामान खरीदने की होड़ को भुना रहे हैं और मनमाना दाम वसूल कर रहे हैं।

Uttarakhand Lockdown: तीन घंटे की छूट में व्यापारियों ने मचाई लूट Dehradun News
Uttarakhand Lockdown: तीन घंटे की छूट में व्यापारियों ने मचाई लूट Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन में मिली तीन घंटे की छूट में सभी नियम दरकिनार किया जा रहे हैं। व्यापारी भी लोगों में सामान खरीदने की होड़ को भुना रहे हैं और मनमाना दाम वसूल कर रहे हैं। बहुत सी  सामग्री पहले से एमआरपी से कम पर बिकती है। अब एमआरपी पर भी सामान बेचना तो दूर इससे भी कहीं ऊपर दाम वसूल किए जा रहे हैं। लोग मजबूर दिख रहे हैं और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठकर तमाशा देख रहे हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए बनाई गई टीम एक सीमित दायरे से बाहर नहीं निकल पा रही। पुलिस भी इस वक्त सिर्फ चौराहों को संभालने में व्यस्त है। ऐसा नहीं है कि एक-आध वस्तुओं में ही कालाबाजारी की रही है। फल-सब्जियों से लेकर आटा, चावल, दाल व अन्य वस्तुओं में भी मनमर्जी के दाम वसूल किए जा रहे हैं। 

अधिकारियों का बाजार पर नियंत्रण नहीं दिख रहा है और व्यापारी भी लोगों का डरा रहे हैं कि क्या पता कल सामान मिले न मिले। पुलिस ने जिन आवश्यक वस्तुओं की दुकानों की सूची जारी की थी, वहां भी व्यवस्थाएं नियंत्रण में नहीं दिख रही। पुलिस और प्रशासन के पास सभी दुकानों का ब्योरा उपलब्ध है। फिर भी ऐसी दुकानों में तीन घंटे तक भी निगरानी नहीं की जा रही। जो चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown Update: ऋषिकेश में ठहरे विदेशी पर्यटक प्रशासन के लिए बने चुनौती

दिन में पुलिस सख्त, शाम तक हालात फिर वही

तीन घंटे की ढील के बाद जरूर पूरा शहर कफ्यरू की स्थिति में दिख रहा है। लॉकडाउन की सभी व्यवस्थाओं का पालन भी कराया जा रहा है। इस दौरान सभी चेक प्वाइंट पर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई। जो बेवजह घूमते मिले, उन पर कार्रवाई भी की गई। हालांकि, शाम ढलते ही फिर से लोग सड़कों पर दिखने लगते हैं। गली-मोहल्लों में तो हालात ऐसे लग रहे थे, जिसे सामान्य दिन हो। कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई समय नहीं होता है, लिहाजा लॉकडाउन का समुचित पालन जरूरी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए नवरात्र पर बड़े आयोजन रद