Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के चकराता में बलिदानी केसरी चंद को दी श्रद्धांजलि, मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

    Updated: Sun, 03 May 2026 07:06 PM (IST)

    चकराता के रामताल गार्डन में वीर बलिदानी केसरी चंद की याद में विशाल मेला आयोजित हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वीर केसरी चंद को चकराता में श्रद्धांजलि मेला

    2. कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    3. मेले में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने दी प्रस्तुतियां

    संवाद सूत्र, चकराता (देहरादून)। वीर बलिदानी केसरी चंद की याद में चौली थात रामताल गार्डन में आयोजित विशाल मेले में श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।

    बारिश के कारण मेला दोपहर बाद शुरू हो पाया। इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि बलिदानियों की वजह से ही खुली हवा में हम सांस ले पा रहे हैं।

    रविवार को मेले में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री भाजपा दीप्ति भारद्वाज ने वीर केसरी चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Veer Kesri chand Mela

    समिति की ओर से मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए रामताल गार्डन में स्थित पर्यटन विभाग के जर्जर भवन को समिति को सौंपने की मांग के साथ ही स्थल पर रसोईघर व टॉयलेट के साथ एक नया भवन बनाए जाने की मांग की।

    स्थल पर लगे हैंडपंप की जगह समरसेबल पंप लगाने, बिरमऊ कांडी से रामताल गार्डन तक बने कच्चे मार्ग को पक्का करने सहित प्रदेश में जितने भी बलिदानियों के गांव हैं, उन्हें आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की मांग की।

    People came to pay tribute martyr Kesri chand

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि समिति द्वारा दिए मांग पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर यह काम धरातल पर कराने का प्रयास करेंगे। यहां स्थित पर्यटन विभाग के भवन के संबंध में सीएम से मिलेंगे।

    खबरें और भी

    कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि रही है और उत्तराखंड वासियों को कोई झुका नही सकता। कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि समाज को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाए।

    विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि केसरी चंद जौनसार बावर की ही नही देश की पहचान है। कहा कि शहीदों को ऐसे नमन करें कि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लें।

    martyr Kesri chand people dance

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राइमरी स्कूल में एक पाठ केसरी चंद के नाम पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। मेले में पहुंचे विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।

    जौनसारी कलाकार नरेश बादशाह, नन्दलाल भारती, राहुल वर्मा, अंशु वर्मा, आंचल वर्मा, विशाल भारती, जयपाल वर्मा, नितेश खन्ना, नितिन दयाल आदि ने कई लोक गीत व हारुल आदि की प्रस्तुति देकर लोगों को झुमाया।

    Singer in mela

    इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चकराता आशा वर्मा, मेला समिति अध्यक्ष दयाराम जोशी, सचिव खुशीराम जोशी, कोषाध्यक्ष गंभीर चौहान, वीर केसरी चंद के स्वजन विपिन चन्द्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र शर्मा, नवीन चंद्र शर्मा, सरिता शर्मा, उपजिलाधिकारी प्रेम लाल, सेनि आईएएस कुलानंद जोशी, रमेश चंद जोशी, उपाध्यक्ष संजय तोमर, राजेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र जोशी, उदय राणा, धनिदास, अनुपम तोमर, संजय तोमर, दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह, कमलेश भट्ट, जगत सिंह राणा, भोपाल दास, अनिल तोमर, ऋषभ तोमर आदि शामिल रहे।

    Chakrata mela

    एलबम का विमोचन

    मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने नन्हे गायक तनिष चौहान व गुंजन चौहान की एलबम गढ़ का चालदा, डॉ नंदलाल भारती द्वारा रचित हारुल चालदा कचटा कोरु का विमोचन किया। जिसके गायक राहुल वर्मा, संत राम कुंवर हैं। केसरीचन्द पर रचित चंद्रमोहन जोशी की कविता का विमोचन भी किया।

    यह भी पढ़ें- 24 बरस की उम्र... देशभक्ति का जुनून, देहरादून के केसरी चंद ने आज ही के दिन चूमा था फांसी का फंदा

    यह भी पढ़ें- वीकेंड पर चकराता के टाइगर फॉल में उमड़े पर्यटक, मौसम के बदले मिजाज का भी नहीं पड़ा असर