विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूटिलिटी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत और 17 घायल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 12:17 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 04:45 PM (IST)

जौनसार के नगेऊ गांव से साहिया बाजार जा रही एक यूटिलिटी साहिया-समालटा मार्ग पर गलानीधार के पास खाई में जा ...और पढ़ें

यूटिलिटी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत और 17 घायल
यूटिलिटी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत और 17 घायल

विकासनगर, [जेएनएन]: आज सुबह जौनसार के नगेऊ गांव से साहिया बाजार जा रही ओवरलोड यूटिलिटी साहिया- समालटा मार्ग पर गलानीधार नामक जगह के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

हादसे में वाहन सवार रिटायर्ड फौजी मनोहर सिंह (70) पुत्र खड़क सिंह निवासी नगेऊ व बारुदत्त जोशी (50) पुत्र महाराम जोशी निवासी क्यावा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 17 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल है। 

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना पुलिस कालसी टीम ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल सीएचसी साहिया पहुंचाया गया। यहां चार घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। सूचना के 4 घंटे बाद क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक के घटनास्थल पर पहुंचने से नाराज लोगों ने राजस्व पुलिस के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

 

 यह भी पढ़ें: कोटद्वार में मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

 यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।