Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड के जांबाजों ने मनवाया लोहा, ये हुए हैं शौर्य चक्र से सम्मानित

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 27 Jan 2019 08:33 AM (IST)

    गढ़वाल राइफल्स के मेजर अमित डिमरी को शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है। उनके अलावा पैराशूट रेजिमेंट के मेजर रोहित लिंगवाल को भी शौर्य चक्र से नवाजा गया ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के जांबाजों ने मनवाया लोहा, ये हुए हैं शौर्य चक्र से सम्मानित
    उत्तराखंड के जांबाजों ने मनवाया लोहा, ये हुए हैं शौर्य चक्र से सम्मानित

    देहरादून, जेएनएन। शौर्य और साहस में उत्तराखंडी वीरों का कोई सानी नहीं है। यही वजह है कि वीरता पदकों की सूची में भी सेना में तैनात प्रदेश के जांबाज अग्रिम पंक्ति में दिखाई देते हैं। इस बार गणतंत्र दिवस पर जारी वीरता पदक की सूची में भी उत्तराखंड के रणबांकुरों का दबदबा कायम है। 

    गढ़वाल राइफल्स के मेजर अमित डिमरी को शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में 14वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात हैं। मेजर अमित डिमरी देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके अलावा पैराशूट रेजिमेंट के मेजर रोहित लिंगवाल को भी शौर्य चक्र से नवाजा गया है। मेजर रोहित प्रेमनगर स्थित ठाकुरपुर के रहने वाले हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा केवि बीरपुर से हुई है। वहीं, राजपूत रेजिमेंट के कर्नल धर्मेंद्र सिंह नेगी को भी युद्ध सेवा मेडल मिला है। वह वर्तमान में 44वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात हैं।

    गढ़वाल राइफल्स का कायम रहा दबदबा

    आजादी से पहले और बाद में, सैन्य इतिहास में गढ़वाल राइफल्स के जवानों की वीरता के असंख्य किस्से दर्ज हैं। गढ़वाल राइफल्स के जांबाजों ने हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर न सिर्फ दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया, बल्कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व भी न्योछावर किया है। यही वजह है कि वीरता के लिए मिलने वाले सबसे बड़े पदक विक्टोरिया क्रॉस (आजादी से पहले) से लेकर परमवीर चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल व अन्य पदक समय-समय पर गढ़वाल राइफल्स के जवानों को मिलते रहे हैं।

    इस बार गणतंत्र दिवस पर जारी वीरता पदकों की सूची में भी गढ़वाल राइफल्स के दर्जनभर से अधिक सैन्य अधिकारियों व जवानों के नाम शामिल हैं। गढ़वाल राइफल्स के जांबाज व वर्तमान में 14वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात मेजर अमित शाह को सेना मेडल मिला है। इसके अलावा पांचवी गढ़वाल राइफल्स के कैप्टन दिग्विजय सिंह को भी सेना मेडल मिला है।

    खबरें और भी

    छठी गढ़वाल राइफल्स के हवलदार नागेंद्र सिंह रावत व 14वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात नायक देवेंद्र प्रसाद को भी सेना मेडल से अलंकृत किया गया है। वहीं 47 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात पीटीआर आशुतोष सिंह को भी सेना मेडल मिला है। गणतंत्र दिवस पर वीरता पदक से सम्मानित इन सभी जवानों की बहादुरी की कहानियां गौरवान्वित करने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: दुनिया में अपना गणतंत्र है सबसे निराला, जानिए इसके बारे में

    यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर पुलिस के 56 सिपाही और अधिकारी होंगे सम्मानित