Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देहरादून में सड़क हादसे में दो छात्रों की हुई मौत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jun 2018 08:54 PM (IST)

    देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बंसीवाला के निकट बीती रात सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र सेलाकुई स्थित दून पीज कॉलेज में पढ़ ...और पढ़ें

    देहरादून में सड़क हादसे में दो छात्रों की हुई मौत
    देहरादून में सड़क हादसे में दो छात्रों की हुई मौत

    देहरादून, [जेएनएन]: बीती रात थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बंसीवाला के निकट सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया है।

    दुर्घटना बीती रात करीब साढ़े 11 बजे की है। बंसीवाला के निकट बाइक सवार दो युवक ट्रैक्‍टर ट्राली से टकराई, जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को सेवा 108 के माध्‍यम से संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया। यहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को दून अस्‍पताल के लिए रेफर किया गया। उपचार दौरान दूसरे युवक की भी मृत्यु हो गई। दोनो युवक सेलाकुई स्थित दून पीज कॉलेज के छात्र थे। मृतक की पहचान जोशी आर जॉनसन (22) पुत्र जेआर जॉनसन निवासी करी उमतम हाउस अकपलम कुमलोई इदुक्की केरल और अलोकेंदूराह आई (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में दंपति समेत तीन की मौत, दो घायल

    यह भी पढ़ें: शराब से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक व हेल्पर घायल 

    यह भी पढ़ें: गहरी खाई में लुढ़क रहा था मैक्स वाहन, तभी इस चमत्कार से बची नौ की जान