विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकासनगर के वेट लिफ्टरों ने झारखंड में दिखाया दम

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 08 Apr 2019 09:47 AM (IST)

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विकासनगर के वेट लिफ्टर सिद्धार्थ चिंटू और शुभम विपुल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

विकासनगर के वेट लिफ्टरों ने झारखंड में दिखाया दम
विकासनगर के वेट लिफ्टरों ने झारखंड में दिखाया दम

विकासनगर, जेएनएन। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विकासनगर के वेट लिफ्टर सिद्धार्थ चिंटू और शुभम विपुल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

नगर के विद्यापीठ मार्ग स्थित जिम के कोच अमित ध्यानी के दिशा निर्देशन में वेट  लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेने वाले इन दोनों खिलाडिय़ों का चयन इसके पूर्व उत्तराखंड प्रदेश की टीम के लिए किया गया था। झारखंड में 31 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक आयोजित हुई। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर के सभी राज्यों से आए तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों प्रतिभाग किया।

यहां आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के 93 किलोग्राम वेट श्रेणी में शुभम विपुल ने रजत पदक और 120 किलोग्राम वेट की श्रेणी में सिद्धार्थ चिंटू ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच ध्यानी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रकार की किसी प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले वे पछवादून के पहले पावर लिफ्टर खिलाड़ी बन गए हैं।

सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं

पछवादून विकास मंच संयोजक व शिक्षक अतुश शर्मा ने कहा कि देश की सर्वोच्च परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रदेश के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कहा कि उनकी सफलता से प्रदेश के दूर दराज और ग्रामीण परिवेश में रहकर पढ़ाई करने वाले दूसरे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता है।

अपनी योग्यता दिखाने के लिए सतत प्रयास किए जाने आवश्यक हैं। ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की योग्यता खुद ही सामने आकर अपना परिचय दे देती है। उन्होंने इस प्रकार की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें धैर्य और विश्वास के साथ अपनी तैयारी करनी चाहिए, परिणाम की ङ्क्षचता नहीं करनी चाहिए। कहा कि मंच सरकार से पछवादून क्षेत्र में सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी व कॅरियर काउंसलिंग  जैसे केंद्र खोले जाने की मांग करेगा। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ने मिजोरम को नौ विकेट से हराया, पढ़िए क्रिकेट की खबरें

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट में उत्तराखंड की मेघालय पर 237 रनों से जीत

यह भी पढ़ें: टी-20 क्रिकेट में ब्रदर्स और तनुष क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में