Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UBSE 10th 12th Result 2026: कल आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, Direct Link से ऐसे चेक करें परिणाम

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 03:01 PM (IST)

    UBSE Uttarakhand Board Result 2026 Link उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में घोषित क ...और पढ़ें

    Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 Pass Percentage उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार सुबह 10 बजे जारी होगा।

    Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 Pass Percentage उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार सुबह 10 बजे जारी होगा।

    HighLights

    1. परिणाम शनिवार सुबह 10 बजे घोषित होगा

    2. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत करेंगे घोषणा

    3. ubse.uk.gov.in पर देखें अपना रिजल्ट

    जागरण संवाददाता, देहरादून। UK Board 10th 12th Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लंबे इंतजार का अब खत्म हो रहा है।

    शनिवार को सुबह 10 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

    इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं बोर्ड के सभापति मुकुल सती रामनगर स्थित बोर्ड सभागार से परिणाम जारी करेंगे।

    आइए हम आपको बतातें हैं कि छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया जा रहा है।

    बोर्ड की परीक्षाएँ एक नजर

    • 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं बोर्ड परीक्षांए
    • कुल 2,15,252 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लिया था भाग
    • हाईस्कूल के 1,12,266 और 12वीं के 1,02,986 परीक्षार्थी रहे शामिल
    • प्रदेशभर में परीक्षाओं के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे
    • इनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे
    • 156 केंद्र संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील थे

    सुबह 10 बजे आएगा रिजल्ट

    इस बार उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2026 (UBSE Result 2026 Pass Percentage) सामान्य समय से एक घंटे पहले जारी किया जा रहा है। पहले यह आमतौर पर सुबह 11 बजे घोषित होता था, लेकिन शिक्षा मंत्री के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इसे सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।

    ये हैं स्टेप बाय स्टेप तरीका

    • सबसे पहले गूगल या अन्य कोई भी सर्च इंजन में उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in को टाइप करें।
    • अब उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Uttarakhand Board of School Education पर क्लिक करें।
    • इसके बाद उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खुलेगी।
    • इस पर होमपेज टाप में Board Exam पर क्लिक करें।
    • लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करें (अपना रोल नंबर, नाम और डेट आफ बर्थ)
    • इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
    • आप अपनी मार्कशीट को यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
    • एक बात का ध्यान रखें, रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    बोर्ड प्रशासन ने पूरी की तैयारी

    बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जारी करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थी अपने स्कूलों में जाकर भी परिणाम देख सकेंगे। साथ ही बोर्ड द्वारा परिणाम को स्कूल पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा, जिससे छात्र वहीं से भी अपना परिणाम प्राप्त कर पाएंगे।

    इसी के साथ आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। https://www.jagranjosh.com/results/ubse-uk-uttarakhand-board-result-in-hindi-175621

    हेल्पलाइन नंबर होगी जारी

    इसके अतिरिक्त, परीक्षा परिणाम देखने में किसी प्रकार की समस्या, स्कूटनी आवेदन या सुधार परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा शाम को हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- UK Board Result 2026: कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, बदला टाइम

    यह भी पढ़ें- UK Board Result: खत्म हुआ इंतजार, कल आएगा रिजल्ट; ubse.uk.gov.in पर जाकर ऐसे करें चेक