UK Board Result: खत्म हुआ इंतजार, कल आएगा रिजल्ट; ubse.uk.gov.in पर जाकर ऐसे करें चेक
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित होगा। छात्र अपना रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित होगा। इस साल इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब दो लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। कक्षा 10वीं के 1,12,266 छात्र और कक्षा 12वीं के 1,02,986 छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे।
प्रैक्टिकल एग्जाम 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुए थे। वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच कराई गईं थीं।
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट को आप उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
ये हैं स्टेप बाय स्टेप तरीका
- सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमेपज पर UBSE Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करें।
- जिसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- एक बात का ध्यान रखें, रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: बढ़ी लाखों स्टूडेंट्स की धड़कन, कल सुबह जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट