Uttarakhand Board Result 2026: बढ़ी लाखों स्टूडेंट्स की धड़कन, कल सुबह जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा घोषित किया जाएगा। ...और पढ़ें

ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं रिजल्ट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित होगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती सुबह 10 बजे रिजल्ट घोषित करेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट को आप उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसी के साथ आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। https://www.jagranjosh.com/results/ubse-uk-uttarakhand-board-result-in-hindi-175621
परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब दो लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। कक्षा 10वीं के 1,12,266 छात्र और कक्षा 12वीं के 1,02,986 छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव, ऑनलाइन दर्ज होंगे छात्रों के नंबर
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, हरिद्वार में फिर पकड़ी गईं दो डमी परीक्षार्थी