UKSSSC अनुदेशक संवर्ग 370 पदों के परीक्षा परिणाम जारी, वेबसाइट पर देखें नई सूची
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आयोग के अनुसचिव सुभाष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत विज्ञापित इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 20 नवंबर, 2024 से 14 दिसंबर, 2024 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी।
आयोग के अनुसार प्रथम चरण में 370 रिक्तियों के सापेक्ष उन अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई थी, जिन्होंने आनलाइन माध्यम से एनसीआइसी (नेशनल क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर सर्टिफिकेट) प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए थे।
इनमें से 334 अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूची 29 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित की गई थी एवं उनका अभिलेख सत्यापन पांच से सात मई, 2026 तक आयोग कार्यालय में संपन्न कराया गया।
अब आयोग ने द्वितीय चरण की अभिलेख सन्निरीक्षा के लिए नई औपबंधिक श्रेष्ठता सूची वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि ट्रेडवार चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि संबंधी सूचना शीघ्र जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक से उत्तराखंड भी अछूता नहीं, 2022 से 23 में रद हुई थीं 13 भर्ती
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में खुले रोजगार के द्वार, समूह-ग के 2,263 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कैलेंडर जारी