Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपरेशन अजय के तहत इजरायल से भारतीय नागरिकों को सकुशल लाया गया दिल्ली, उत्तराखंड के दो लोग दून के लिए हुए रवाना

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 08:38 AM (IST)

    Operation Ajay भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से आज सुबह 5.50 बजे आपरेशन अजय के अंतर्गत इजरायल से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तरा ...और पढ़ें

    Operation Ajay: आपरेशन अजय के तहत इजरायल से लाए गए उत्तराखंड के दो नागरिक दून के लिए हुए रवाना
    Operation Ajay: आपरेशन अजय के तहत इजरायल से लाए गए उत्तराखंड के दो नागरिक दून के लिए हुए रवाना

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Operation Ajay: भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से आज सुबह 5.50 बजे आपरेशन अजय के अंतर्गत इजरायल से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा दिल्ली में एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। सकुशल वापस आने के बाद वे अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए और सरकार को धन्यवाद कहा।

    बता दें कि स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इजरायल से भारत वापस लाये जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए एयरपोर्ट पर रिसीव कर उत्तराखंड सदन दिल्ली में आने, खाने इत्यादि के बाद उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। लगभग 18,000 भारतीयों के इजराइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश सुरक्षित वापस ला रही है।

    इजरायल पर हमले के पीछे क्या है मामला

    7 अक्टूबर को हमास ने बिना किसी चेतावनी के इजरायल पर हमला किया और यह हमला इजरायली-फिलिस्तीनी तनाव के बीच किया गया है। इस हमले में हमास के लड़ाके कई इजरायलियों को बंधक बना रहे है।

    वहीं यह भी कहा जा रहा है कि फिलिस्तीनियों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए हमास ने इजरायल के खिलाफ इस तरह का मोर्चा खोला है।

    यह भी पढ़ें - Rudraprayag: बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण; 200 मीटर आरक्षित वन भूमि को पर पाया कब्जा

    हमास क्या है? 

    हमास समूह को इजराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ-साथ अन्य देशों ने एक आतंकवादी समूह के रूप में घोषित किया है। वहीं हमास को ईरान का समर्थन प्राप्त है जो उसे हथियार तथा प्रशिक्षण मुहैया कराता रहता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - दून व नैनीताल के राजभवन में रखे सामान पर लगाया गया QR Code, स्कैन करने पर मिलेगी पूरी जानकारी; 17 को होगा लांच