Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून की बेटी 'उन्नति' का बड़ा धमाका: राष्ट्रमंडल में जीता कांस्य, अब निशाने पर 'गोल्ड'

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:05 AM (IST)

    देहरादून की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता है और अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल क ...और पढ़ें

    स्काटलैंड के ग्लासगो में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा के डिफेंस कालोनी स्थित आवास के बाहर पहुंचने पर गले लगाकर खुशी मनाती नानी किरन। जागरण

    स्काटलैंड के ग्लासगो में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा के डिफेंस कालोनी स्थित आवास के बाहर पहुंचने पर गले लगाकर खुशी मनाती नानी किरन। जागरण

    HighLights

    1. राष्ट्रमंडल खेलों में उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक।

    2. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने का है लक्ष्य।

    3. सेमीफाइनल की हार से सीखा, एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी।

    जयदीप झिंक्वाण, देहरादून। स्काटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली दून की बेटी उन्नति शर्मा के कदम अब अगले लक्ष्य की ओर बढ़ चुके हैं। 23 वर्षीय जूडो खिलाड़ी का कहना है कि कांस्य पदक उनकी मंजिल नहीं, बल्कि यह तो सफर की शुरुआत है। अब उनका एकमात्र सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

    दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में उन्नति ने कहा कि वर्ष 2022 से ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। रोजाना छह घंटे कठिन अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और लगातार तकनीकी सुधार ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। सुबह तीन घंटे व शाम तीन घंटे वह नियमित रूप से अपने कोच जीवन शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास करती थीं।

    उन्नति ने बताया कि सेमीफाइनल में हार के बाद एक पल के लिए वह निराश जरूर हुई थी, लेकिन उसी हार ने उन्हें सबसे बड़ा सबक दिया। उन्होंने अपनी गलतियों का विश्लेषण किया, रणनीति बदली और कांस्य पदक मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरकर जीत हासिल की। उन्होंने कहा 'सेमीफाइनल हारने के बाद मैंने खुद से कहा कि खाली हाथ नहीं लौटना है। कांस्य जीतकर खुशी जरूर हुई, लेकिन अब अगला लक्ष्य केवल स्वर्ण है।'

    05ddc_11_05082026_523

    स्काटलैंड के ग्लासगो में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा के देहरादून पहुंचे पर किया गया स्वागत। जागरण


    जूडो बेटियों के लिए सबसे सुरक्षित खेलों में एक
    उन्नति ने कहा कि जूडो केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का भी सशक्त जरिया है। हर बेटी को इस खेल से जुड़ना चाहिए। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया जा सकता है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा भी की जा सकती है। उन्नति का कहना है कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता, परिवार, दोस्तों और कोच का सबसे बड़ा योगदान है। कठिन दौर में सभी ने उनका मनोबल बढ़ाया और कभी हार नहीं मानने दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, देहरादून में नदियां उफान पर, आज भी ऑरेंज अलर्ट

    अब एशियाई चैंपियनशिप पर नजर
    राष्ट्रमंडल खेलों से लौटने के बाद उन्नति कुछ दिन अपने परिवार के साथ देहरादून में बिताएंगी। इसके बाद वह एशियाई चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट जाएंगी। उनका कहना है कि अगली हर प्रतियोगिता उन्हें स्वर्ण पदक के और करीब ले जाएगी।


    कांस्य पदक मेरे लिए अंत नहीं है। मेरा सपना भारत के लिए स्वर्ण जीतना है और मैं उसी दिशा में मेहनत कर रही हूं।

    -

    - उन्नति शर्मा