UPCL के एमडी के खिलाफ मुकदमा, हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से काटे गए थे कर्मी के दोनों हाथ
देहरादून में 2023 के एक विद्युत हादसे में लापरवाही सामने आने पर पटेलनगर पुलिस ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। वर्ष 2023 में हुए एक विद्युत हादसे के मामले में लापरवाही सामने आने पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय एसीजेएम प्रथम के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार रुद्रप्रयाग निवासी पिंकू लाल 23 अक्टूबर 2023 को रिस्पना से करगी चौक के पास इंडिया फैब्रिकेशन इंटीरियर के निकट सामान उतारने पहुंचे थे। आरोप है कि वाहन से उतरते ही वह यूपीसीएल की 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए।
इलाज के दौरान काटने पड़े दोनों हाथ
गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें पहले इंद्रेश अस्पताल और फिर सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनके दोनों हाथ काटने पड़े। पीड़ित का कहना है कि इस हादसे से उन्हें स्थायी शारीरिक दिव्यांगता, मानसिक पीड़ा और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि घटनास्थल पर 33 केवी लाइन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थी और यूपीसीएल अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। लंबे उपचार और पुनर्वास के कारण वह समय पर शिकायत दर्ज नहीं करा सके।
खबरें और भी
स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्होंने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत स्वीकार नहीं की गई। इसके एसएसपी देहरादून को डाक के माध्यम से भी शिकायत भेजी गई।
यह भी पढ़ें- यूपीसीएल में बिजली सुरक्षा को लेकर सख्त रुख, हादसों पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
यह भी पढ़ें- अतिरिक्त लागत को लेकर यूपीसीएल की याचिका खारिज, वसूली राशि में नहीं होगा कोई बदलाव