यूपीसीएल कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिलेगा न्यूनतम वेतन-DA और बकाया एरियर का फायदा
यूपीसीएल ने आउटसोर्स कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2026 से न्यूनतम वेतन और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को एक जनवरी, 2026 से शासन के प्रविधानों के अनुरूप न्यूनतम वेतन और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही ईपीएफ (नियोक्ता व कर्मचारी अंशदान) का भुगतान भी किया जाएगा।
यूपीसीएल ने मार्च से जुलाई, 2026 तक के बकाया एरियर का भुगतान भी मंजूर किया है। यह राशि अगस्त से दिसंबर, 2026 तक मानदेय के साथ पांच समान किस्तों में कर्मचारियों के खातों में दी जाएगी। निगम का मानना है कि इससे लंबे समय से लंबित भुगतान का लाभ कर्मचारियों को मिल सकेगा।
सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। वेतन, ईपीएफ और अन्य भुगतान की पूरी प्रक्रिया एसएपी प्रणाली के माध्यम से संचालित होगी। यूपीसीएल ने कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति और निवास सहित सभी अभिलेखों के सत्यापन के भी निर्देश दिए हैं।
फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिन कर्मचारियों को विभागीय आवास आवंटित है, उनसे न्यूनतम वेतन के आधार पर नियमानुसार आवास किराया भी वसूला जाएगा। इससे आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।