विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेश होने के लिए जारी होगा नोटिस, डालनवाला में एक और मुकदमा दर्ज

By Sobhan SinghEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 26 Oct 2026 12:28 PM (IST)

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेशी से पहले हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून में उनके खिलाफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार को कोर्ट में पेश होने से पहले ही हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब कोर्ट की ओर से उन्हें पेश होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

इस बीच देहरादून की डालनवाला कोतवाली पुलिस ने भी उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर पर आरोप है कि उन्होंने कोर्ट में पेशी के दौरान सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उर्मिला सनावर का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम के चलते भी लगातार चर्चा में है।

हाल ही में इस मामले में नार्को टेस्ट को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर को अदालत की ओर से नोटिस भेजे जाने का मामला सामने आया था। अदालत में पेश होकर सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति जताई थी।

सोमवार को उर्मिला सनावर को अदालत में पेश होना था, लेकिन इससे पहले हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में अब अदालत की ओर से उनकी पेशी को लेकर नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट को राजी, 6 अक्टूबर को दोबारा कोर्ट में पेशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।