Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार, खुलेंगी 34 नई सहकारी बैंक शाखाएं

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM (IST)

    उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जाएंगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. 34 नई जिला सहकारी बैंक शाखाएं खोली जाएंगी।

    2. आरबीआई की स्वीकृति मिलते ही संचालन शुरू होगा।

    3. ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक बैंकिंग सुविधा मिलेगी।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जाएंगी। सहकारिता विभाग ने विभिन्न जिलों से मिले नई शाखाएं खोलने के इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्वीकृति मिलते ही इनका संचालन शुरू होगा। इनके अस्तित्व में आने पर राज्य में जिला सहकारी बैंकों की शाखाओं की संख्या बढ़कर 349 हो जाएगी।

    सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नई शाखाओं के संचालन से सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों के लोगों को बेहतर व आधुनिक बैंक सुविधा मिलेगी। साथ ही सहकारिता की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिलेगा।

    सहकारिता मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि सहकारिता विभाग के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती को अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंकों की नई शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है।

    विभाग को विभिन्न जिलों से नई शाखाएं खोलने के 41 प्रस्ताव मिले थे। इनसे से 34 को स्वीकृति दे दी गई। सात प्रस्ताव अपूर्ण पाए गए। इनमें हरिद्वार के पांच प्रस्तावों को आवश्यक संशोधन के बाद फिर से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि नई शाखाओं के शुरू होने से सहकारी बैंकिंग नेटवर्क और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्यमियों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए आरबीआई को भेज दिए गए हैं।

    यहां खुलेंगी नई बैंक शाखाएं

    कुंवाली, चमड़खाल व नागचूलाखाल (अल्मोड़ा), छिद्दरवाला, त्यूनी, भाऊवाला, मालदेवता, आईटी पार्क सहस्त्रधारा (देहरादून), नौठा, पौखाल, सिगड्डी (पौड़ी), ज्योलीकोट, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी-गैस गोदाम रोड (नैनीताल), सूखीढांग, रीठाखाल, खिरमांडे, चन्डाक, जाखनी (पिथौरागढ़), धनोल्टी, मलेथा, पावकीदेवी, बगियालगांव (टिहरी), पंतनगर, महुआडाबरा, सुल्तानपुरपट्टी, बगवाड़ा, नंदपुर, खेमपुर (ऊधम सिंह नगर), कोटधार, धारी कलोगी, सांकरी (उत्तरकाशी), माईथान, लंगासू तथा नगरासू (चमोली)।

    खबरें और भी