उत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं उत्कृष्ट सेवाओं की रोल मॉडल, किया जाएगा सम्मानित
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन महिलाओं ने मातृ एवं शिशु स्वास ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयन।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण में उत्कृष्ट योगदान।
मंत्री रेखा आर्या ने उनके समर्पण की सराहना की।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयनित 35 महिलाओं ने उत्कृष्ट सेवाओं देकर अन्य के लिए राेल मॉडल पेश किया। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए विभिन्न जनपदों की 35 महिलाओं को सम्मान के लिए चुना गया है।
विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक पौड़ी से पांच,अल्मोड़ा एवं हरिद्वार जनपद से चार-चार, चमोली, देहरादून, नैनीताल, टिहरी एवं ऊधम सिंह नगर से तीन-तीन,वपिथौरागढ़ और उत्तरकाशी से दो-दो एवं बागेश्वर, चंपावत व रुद्रप्रयाग से एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी।
इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किया जाएगा सम्मानित
- अल्मोड़ा : भैंसियाछाना से सुनीता टम्टा, चमगड़ा से हेमा मेर, द्वाराहाट से बबीता अधिकारी एवं स्याल्दे से सीमा देवी
- बागेश्वर : कपकोट से आनंदी देवी
- चमोली : जोशीमठ से शकुंतला बिष्ट, दशोली से गीता चंद्रा एवं थराली से रत्नी बिष्ट।
- चंपावत : पाटी से तुलसी देवी
- देहरादून : रायपुर से रश्मि पंत, चकराता से पूनम साही एवं सहसपुर से लक्ष्मी पंत
- हरिद्वार : बहादराबाद अनिता बर्मन, हरिद्वार शहर स्नेहलता, खानपुर उमा रानी एवं मंगलौर फरहाना परवीन
- नैनीताल : ओखलाकांड़ा लीला रूवाली, भीमताल हंसा देवी एवं रामगढ़ से निर्मला टम्टा
- पौड़ी : पाबौ संगीता देवी, दुगड्डा माधुरी देवी, नैनीडांडा दर्शनी देवी, बीरोंखाल रेनू देवी एवं पोखड़ा तुलसी।
- पिथौरागढ़ : कनालीछीना सुनीता बसेड़ा एवं डीडीहाट से गंगा कार्की।
- रुद्र्रप्रयाग : जखोली सरस्वती देवी
- टिहरी : जाखणीधार सुषमा देवी, हिंडोलाखाल रोशनी देवी एवं नरेंद्रनगर पूनम देवी।
- उधमसिंह नगर : बाजपुर गुरप्रीत कौर, गदरपुर राधा बिष्ट एवं रुद्रपुर शहर शकुंतला पाल।
- उत्तरकाशी : नौगांव कुमारी रेखा एवं चिन्यालीसौड़ रेखा जोशी।