Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में अंत्योदय परिवारों के लिए खुशखबरी, 2027 तक मिलेंगे निश्शुल्क रसोई गैस सिलिंडर

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 08:23 PM (IST)

    Free LPG Gas Cylinders उत्तराखंड सरकार ने अंत्योदय राशनकार्डधारकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब उन्हें वर्ष 2027 तक तीन निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर मिल ...और पढ़ें

    Free LPG Gas Cylinders: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. File Photo
    Free LPG Gas Cylinders: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. File Photo

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तैयार किया निश्शुल्क रसोई गैस योजना बढ़ाने का प्रस्ताव
    2. वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर प्रस्ताव को दी स्वीकृति

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। Free LPG Gas Cylinders: प्रदेश के अंत्योदय राशनकार्डधारकों को वर्ष में तीन निश्शुल्क रसोई गैस सिलिंडर की सुविधा वर्ष 2027 तक मिलेंगे। मुख्यमंत्री निश्शुल्क तीन रसोई गैस सिलिंडर योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने के खाद्य विभाग के प्रस्ताव को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी।

    सत्तारूढ़ दल भाजपा ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्धन महिलाओं को निश्शुल्क रसोई गैस सिलिंडर देने का वायदा किया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को वर्ष 2022-23 में क्रियान्वित किया गया। यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 यानी गत 31 मार्च को समाप्त हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- Roorkee News: बाइक सवारों को बस ने 40 मीटर घसीटा, SSP ने दोनों को भिजवाया अस्पताल... मगर नहीं बच सकी जान

     अभी तक बजट जारी नहीं

    यद्यपि, वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के लिए अभी तक बजट जारी नहीं किया गया। विगत सोमवार को खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में 1.84 लाख अंत्योदय राशनकार्डधारकों के लिए निश्शुल्क रसोई गैस सिलिंडर योजना के लिए बजट जारी करने के निर्देश दिए थे।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने का प्रस्ताव खाद्य विभाग ने तैयार किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव से पहले यह वायदा किया था। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। यह योजना भी इसका महत्वपूर्ण भाग है।

    खबरें और भी

    वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर इस योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- रिश्तेदार का घर कब्जाने को मां-बेटी ने रची तगड़ी साजिश, झूठे केस में फंसाने के लिए ईट से फोड़े अपने सिर