विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee News: बाइक सवारों को बस ने 40 मीटर घसीटा, SSP ने दोनों को भिजवाया अस्पताल... मगर नहीं बच सकी जान

Published: Tue, 24 Sep 2024 08:24 PM (IST)

एक तेज रफ्तार बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और उन्हें करीब 40 मीटर तक घसीटते हुए ...और पढ़ें

बाइक सवारों को बस ने 40 मीटर घसीटा - प्रतीकात्मक तस्वीर।
बाइक सवारों को बस ने 40 मीटर घसीटा - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, रुड़की। बिझोली बाइपास के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। बस दोनों को करीब 40 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान बस के पीछे-पीछे आ रहे एसएसपी ने बस को रुकवाया और घायलों को पुलिस वाहन से अस्पताल भिजवाया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

मंगलवार को मंगलौर के आमखेड़ी गांव में हुए खूनी संघर्ष की घटना के बाद शाम के समय एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल मौका मुआयना करने जा रहे थे। नगला इमरती व बिझौली के बीच एक तेज रफ्तार उत्तराखंड रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। बस करीब 40 मीटर तक दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गई। इसी बस के पीछ ही एसएसपी का काफिला चल रहा था।

इसके बाद एसएसपी ने किसी तरह बस को रुकवाया और आनफानन में पुलिस वाहन से ही दोनों को गंभीर हालत में रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों की शिनाख्त मन्नान (19) व शादाब (17) निवासी गढी संघीपुर लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना उनके स्वजन को दे दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।