विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा! सरकारी बसों में दो दिन कर सकेंगी फ्री यात्रा

Published: Fri, 14 Aug 2026 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:03 AM (IST)

उत्तराखंड में रक्षा बंधन पर बहनों को परिवहन निगम की बसों में दो या अधिक दिनों के लिए मुफ्त सफर ...और पढ़ें

रक्षा बंधन में इस बार बहनों को दो दिन की निश्शुल्क यात्रा का मिल सकता है तोहफा।

रक्षा बंधन में इस बार बहनों को दो दिन की निश्शुल्क यात्रा का मिल सकता है तोहफा।

HighLights

  1. रक्षा बंधन पर बहनों को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा।

  2. उत्तराखंड बसों में दो या अधिक दिन मुफ्त सफर संभव।

  3. महिलाओं के लिए स्थायी मुफ्त बस यात्रा का प्रस्ताव भेजा गया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में इस बार रक्षा बंधन के दौरान बहनों को परिवहन निगम की बसों में दो या उससे अधिक निश्शुल्क सफर का तोहफा मिल सकता है। उत्तर प्रदेश द्वारा रक्षा बंधन के दौरान बहनों को चार दिनों के निश्शुल्क सफर की योजना को देखते हुए इस पर शासन में मंथन चल रहा है।

साथ ही प्रदेश में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क यात्रा कराने का प्रस्ताव भी परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से शासन को भेजा गया है।

प्रदेश सरकार राखी के दिन बहनों को एक दिन परिवहन निगम की बसों में राज्य की सीमा के भीतर निश्शुल्क सफर का तोहफा देती है। अब रक्षा बंधन आने वाला है।

इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले भाई व बहनों की सुविधा के लिए यह निश्शुल्क यात्रा की यह सीमा एक दिन से अधिक की हो सकती है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निश्शुल्क यात्रा का प्रविधान कर रहा है। इससे महिलाओं के साथ जाने वाले अन्य यात्री भी उत्तर प्रदेश की बसों में सफर कर सकते हैं। इससे परिवहन निगम की आय प्रभावित हो सकती है।

इसे देखते हुए 15 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली घोषणाओं के संबंध में परिवहन निगम ने उत्तराखंड की बसों में निश्शुल्क यात्रा का प्रस्ताव भेजा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 235 KM लंबी 9 सड़कों का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने PM मोदी का जताया आभार