विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में जारी रहेगा मानसून का कहर, आज दून सहित छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:24 AM (IST)

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि देहरादून सहित छह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं नैनीताल, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश बेहद तीव्र हो सकती है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में मौसम के अचानक करवट लेने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश रुकी तो आसमान हुआ साफ, 20 दिन बाद नजर आई पंचाचूली और हिमालय की चोटियां

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। लगातार बारिश के दौरान भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाओं से सड़क मार्ग प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश के चलते उफान पर आई गौला, डेढ़ एकड़ से ज्यादा चिड़ियाघर की जमीन नदी में समाई