उत्तराखंड के तीन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, यमुनोत्री हाईवे बंद; बदरी-केदारनाथ यात्रा सुचारू
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक लगातार बारिश जारी है, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी दी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ...और पढ़ें

यमुनोत्री हाईवे बंद। Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा सुचारू है। यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। कई इलाकों में शनिवार देर रात से मूसलधार बारिश जारी है। जिस कारण तापमान के गिरावट दर्ज की गई है।
यमुनोत्री हाईवे बंद
बदरीनाथ और केदारनाथ में बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी में भूस्खलन के चलते बाधित हुआ। एनएच बड़कोट की ओर से राजमार्ग को खोले जाने के किए प्रयास जा रहे हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी सहित पालीगाड़ व फूलचट्टी क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थान पर भूस्खलन के चलते मलबा-बोल्डर आने से बाधित हुआ था। पालीगाड़ में बंद यमुनोत्री हाईवे करीब 6:30 घंटे बाद खुल गया। स्यानाचट्टी में हाईवे पर यातायात बहाली को बोल्डर व मलबा हटाने का काम जारी।
बता दें कि पूर्व में भी भारी भूस्खलन के चलते यहां करीब एक सप्ताह तक राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा था। मसूरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और रुड़की में बारिश हुई। कोटद्वार में रात को बारिश होने के बाद सुबह बादल छाए रहे।
कुमाऊं के कई इलाकों में बारिश जारी
हल्द्वानी में देर शनिवार रात से बारिश का दौर जारी है। चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में शनिवार रात को बारिश हुई। जिस कारण सरयू नदी में भारी मात्रा में सिल्ट आया है। पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। मलबा आने से सात सड़कें बंद हैं। नैनीताल और अल्मोड़ा में बादल छाए रहे।
खबरें और भी
रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
रविवार को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बारिश के पानी से भरे खनन के गड्ढे में डूबे बालक की मौत, परिवार में पसरा मातम
यह भी पढ़ें- Bihar Rain Alert: पटना समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा