Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की विस्तृत एडवाइजरी

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 11:02 PM (IST)

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद देहरादून सहित कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी

    2. देहरादून सहित कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर, डीएम ने सतर्क रहने को कहा

    3. अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों से दूर रहें और दिशा-निर्देशों का पालन करें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।

    देहरादून सहित कई जिलों के लिए जारी अलर्ट के बीच लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

    जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट मोड पर आ गया है और संबंधित विभागों व अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    देहरादून में आरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

    जिलाधिकारी ने कहा कि भारी वर्षा के दौरान मौसम की अद्यतन जानकारी पर नजर रखें और जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

    मौसम को लेकर एडवायजरी

    • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें।
    • चारधाम यात्रा और अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा केवल आवश्यक होने पर ही करें।
    • लगातार बारिश के दौरान खड़ी ढलानों और पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी रखें।
    • नदी, नालों, गधेरों और निचले इलाकों से दूर रहें।
    • भारी बारिश या अचानक बाढ़ की स्थिति में घर के अंदर सुरक्षित रहें।
    • सक्रिय भूस्खलन वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें।
    • जलभराव या बाढ़ वाले क्षेत्रों से पैदल या वाहन लेकर न गुजरें।
    • उफनती नदियों, गधेरों और सहायक धाराओं में तैराकी या नौकायन बिल्कुल न करें।
    • वाहन चालक खराब मौसम में केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
    • बांध, बैराज और जल विद्युत परियोजना प्रबंधन आवश्यक एहतियाती कदम उठाएं।
    • पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित कर अभियान दलों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।
    • सैन्य एवं अर्धसैनिक प्रतिष्ठान भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें।
    • भारी वर्षा के दौरान भवन, पुल, सुरंग और अन्य निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए जाएं।
    • किसान खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    • मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ताजा चेतावनियों व निर्देशों का नियमित पालन करें।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में मानसून की पहली बारिश: शहर में भारी जलभराव, दुकानों-घरों में घुसा पानी

    यह भी पढ़ें- 'बेवजह यात्रा करने से बचें...', देहरादून में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान, तैयारियों के बीच DM की सख्त हिदायत