Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Chunav 2024 से पहले उत्‍तराखंंड में कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 03:17 PM (IST)

    Lok Sabha Chunav 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्ट ...और पढ़ें

    Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।
    Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

    माना जा रहा है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने देहरादून, लैंसडौन पौड़ी क्षेत्र की करीब दस हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

    दो और कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

    वहीं कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनों पूर्व विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था।