Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों तक बढ़ेगा NCC का दायरा, सीएम धामी ने की एनसीसी के DG से मुलाकात

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स से मुलाकात कर उत्तराखंड के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में एनसीसी के ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री धामी ने की एनसीसी के महानिदेशक से मुलाकात।

    मुख्यमंत्री धामी ने की एनसीसी के महानिदेशक से मुलाकात।

    HighLights

    1. उत्तराखंड के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में एनसीसी का विस्तार होगा।

    2. नई एनसीसी इकाइयों और आधुनिक प्रशिक्षण ढांचे पर विस्तार से चर्चा हुई।

    3. मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित एनसीसी अकादमी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों के अधिकाधिक युवाओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) से जोड़ने की दिशा में पहल तेज हो गई है। नई दिल्ली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स के बीच हुई बैठक में राज्य में नई एनसीसी इकाइयों के गठन, आधुनिक प्रशिक्षण ढांचे के विकास और प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इन सभी पहलों को राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

    नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में गुरुवार को हुई बैठक के दौरान एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कहा कि सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है।

    इसके लिए नई एनसीसी इकाइयों की स्थापना के साथ आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना विकसित करने और प्रशिक्षण सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने राज्य में प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की रूपरेखा से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जो युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एनसीसी के विस्तार और आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी परियोजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सरकार हरसंभव सहयोग देगी।

    उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों के साकार होने से विशेषकर सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निर्माण तथा राष्ट्रसेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

    यह भी पढ़ें- इंडियन आइडल-12 के विनर पवनदीप राजन पर आया लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जल्द ठीक होने की प्रार्थनाएं कर रहे फैंस

    खबरें और भी