Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड परिवहन निगम की पुरानी बसें इलेक्ट्रिक बसों में हो सकेंगी तब्दील, मंत्री प्रदीप बत्रा ने की समीक्षा

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:00 AM (IST)

    उत्तराखंड परिवहन निगम की पुरानी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की संभावनाओं पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने समीक्षा बैठक की। इस योजना से पर्य ...और पढ़ें

    परिवहन निगम की पुरानी बसें इलेक्ट्रिक बसों में हो सकेंगी तब्दील।

    परिवहन निगम की पुरानी बसें इलेक्ट्रिक बसों में हो सकेंगी तब्दील।

    HighLights

    1. पुरानी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की संभावनाओं पर चर्चा।

    2. रेट्रोफिट तकनीक से पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा।

    3. नई बसों की खरीद पर होने वाले खर्च में कमी आएगी।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े से बाहर हो चुकी पुरानी बसों को अब इलेक्ट्रिक बसों के रूप में दोबारा सड़कों पर उतारने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। है। परिवहन विभाग रेट्रोफिट तकनीक के जरिए पुरानी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की योजना पर काम कर रहा है।

    विधानसभा स्थित सभागार में शुक्रवार को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभागीय अधिकारियों और आटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सन मोबिलिटी कंपनी ने पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करने की तकनीक का प्रस्तुतीकरण दिया।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि यदि यह योजना व्यवहारिक रूप से सफल होती है तो राज्य में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा मिलेगी। इससे नई बसों की खरीद पर आने वाले खर्च में भी कमी लाई जा सकेगी और पुराने संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।

    बैठक में मेगा निर्माणन इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। मंत्री ने कंपनी को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि प्रस्ताव की व्यवहार्यता का परीक्षण किया जा सके।

    खबरें और भी

    इसके अलावा जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का खाका प्रस्तुत किया। इसमें बसों की लाइव लोकेशन, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और अन्य डिजिटल सुविधाओं को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।

    बैठक में परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी, अपर आयुक्त एसके सिंह सहित विभागीय अधिकारी और विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में कांवड़ यात्रा का उत्साह, आठ दिन में पहुंचे 35 हजार से ज्यादा श्रद्धालु