Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड का जलवा, दून की उन्नति ने जूडो में जीता कांस्य पदक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:41 PM (IST)

    स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड के दो खिलाड़ी, उन्नति शर्मा (जूडो) और कपिल पोखरिया (बॉक्सिंग) ने हिस्सा लिया। ...और पढ़ें

    कास्य पदक विजेता उन्नति शर्मा।

    कास्य पदक विजेता उन्नति शर्मा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून । देहरादून की बेटी की प्रतिभा का एक बार फिर विश्वस्तर पर डंका बजा है। इस बार जूडो में शहर की खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जलवा बिखेरा है।

    स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कामनवेल्थ गेम्स में जूडो प्रतियोगिता में देहरादून निवासी उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की। उत्तराखंड दूसरे खिलाड़ी खटीमा निवासी कपिल पोखरिया ने भी बाक्सिंग में दमखम दिखाया, लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में हार गए।

    उन्नति शर्मा के घर में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा है। शहर की प्रतिभावान खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमी भी गदगद हैं।

    सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी ने बताया कि उन्नति शर्मा ने जूडो 63 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया था, जबकि खटीमा निवासी कपिल पोखरिया ने 90 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री से मुलकात करेंगे और इसके बाद उत्तराखंड लौटेंगे।

    यह भी पढ़ें- ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रच दिया इतिहास, जीते सात गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल

    यह भी पढ़ें- ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जुड़वां बहनें दिखाएंगी जलवा, समापन समारोह में देंगी भरतनाट्यम की प्रस्तुति