Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को नए साल का तोहफा, 229 बने एएसआइ

    Updated: Thu, 01 Jan 2026 09:12 AM (IST)

    उत्तराखंड पुलिस ने नए साल पर 229 हेड कांस्टेबलों को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है, जिसमें 25 महिला हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। इस वर ...और पढ़ें

    पुलिस विभाग में इस वर्ष 1060 कार्मिकों की हुई पदोन्नति। जागरण

    पुलिस विभाग में इस वर्ष 1060 कार्मिकों की हुई पदोन्नति। जागरण

    HighLights

    1. 229 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत।

    2. पदोन्नत होने वालों में 25 महिला हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

    3. समय पर पदोन्नति से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने नए साल में पुलिस के जवानों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। पुलिस मुख्यालय ने 229 हेड कांस्टेबलों को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

    इस वर्ष पुलिस मुख्यालय ने मुख्य आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर पद पर रिकार्ड 958 पदोन्नतियां की हैं। साथ ही डिप्टी एसपी से लेकर एडिशनल एसपी पद पर 102 पदोन्नतियां की गई हैं।

    बुधवार को पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में तैनात हेड कांस्टेबलों को अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया। जल्द ही इन्हें तैनाती भी दी जाएगी। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    यह भी पढ़ें- मसूरी में आतिशबाजी के साथ पर्यटकों ने किया नए साल का स्वागत, घड़ी में 12 बजते ही सभी बोले- हैप्पी न्यू ईयर

    उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे दोगुने उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।