Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण 112 सड़कें बंद, पौड़ी सबसे ज्यादा प्रभावित

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:15 AM (IST)

    उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण 112 सड़कें बंद हो गईं, जबकि 1657 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. लगातार वर्षा से उत्तराखंड में 112 सड़कें बंद हुईं।

    2. पौड़ी जिले में सर्वाधिक 353 सड़कें प्रभावित हुई हैं।

    3. सड़कों की बहाली पर 157.35 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। लगातार वर्षा से उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क प्रभावित रहा। गुरुवार शाम तक प्रदेश की 1,780 सड़कों की निगरानी की जा रही थी, जबकि 112 सड़कें पूरी तरह बंद थीं। इनमें से 11 मार्ग आंशिक रूप से खोले गए।

    राहत की बात यह रही कि 1,657 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया। प्रदेश की 51 सड़कें ऐसी थीं, जिनकी बहाली निर्धारित समय के बाद की गई।

    पौड़ी में सबसे अधिक सड़कें बंद हुईं। यहां कुल 353 सड़कें प्रभावित हुईं। इसके बाद टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ में भी बड़ी संख्या में सड़कें बंद या प्रभावित हुईं। विभागवार देखें तो पीएमजीएसवाई के 658 मार्गों पर वर्षा का असर पड़ा।

    सड़कों की प्रारंभिक क्षति का आकलन 13.82 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बहाली पर 157.35 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

    जिलावार स्थिति पर नजर डालें तो चमोली में 29, टिहरी में 18, रुद्रप्रयाग में 17, पिथौरागढ़ में 16, बागेश्वर में सात, पौड़ी में सात, देहरादून में सात, उत्तरकाशी में छह, अल्मोड़ा में तीन और नैनीताल में दो सड़कें देर शाम तक बंद थीं।

    यह भी पढ़ें- 'एनकाउंटर करना है तो मेरा भी करो'... जंतर-मंतर मामले में शेर सिंह के समर्थन में आया एक और सिपाही, वीडियो वायरल



    खबरें और भी