'एनकाउंटर करना है तो मेरा भी करो'... जंतर-मंतर मामले में शेर सिंह के समर्थन में आया एक और सिपाही, वीडियो वायरल
निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह के समर्थन में एक और वर्दीधारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद को सिपाही अमित कुमार बताकर पुलिस सेवा से इस्तीफे की बात ...और पढ़ें

HighLights
निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह के समर्थन में नया वीडियो वायरल।
सिपाही अमित कुमार ने वीडियो में इस्तीफे की धमकी दी।
उत्तराखंड पुलिस के लिए 4600 ग्रेड पे की मांग उठाई।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह के बाद अब पुलिस की वर्दी में एक और व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से उत्तराखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
वीडियो में युवक खुद को पिथौरागढ़ जिले में तैनात सिपाही अमित कुमार बताते हुए शेर सिंह के समर्थन में खुलकर सामने आया है। उसने पुलिस सेवा से इस्तीफा देने की बात कही है और कहा कि यदि शेर सिंह का एनकाउंटर किया गया तो उसका भी एनकाउंटर होना चाहिए।
वीडियो में युवक कहता है कि दिल्ली के जंतर-मंतर में गए शेर सिंह ने युवाओं का साथ दिया, साथ ही उत्तराखंड पुलिस सेवा से इस्तीफा देने की बात कही थी। आरोप लगाता है कि जंतर मंतर में हमारे बहन-भाइयों के साथ मारपीट की गई और जो उनके समर्थन में गया था शेर सिंह उसका भी एनकाउंटर करने की बात कही जा रही है।
युवक यह भी कहता है कि उसे अब पुलिस की नौकरी नहीं करनी है और वह जल्द ही इस्तीफा देगा। अंत में वह "जय भीम, जय भारत, जय भारत उत्तराखंड" के नारे लगाकर अपनी बात समाप्त करता है। इसी बीच शेर सिंह नाम की आईडी से एक इसी अमित नाम के व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
इसमें अमित कुमार ने उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए 4600 ग्रेड पे की मांग उठाते हुए शेर सिंह के समर्थन का एलान करता है। वह कहता है कि वह भी अगले दिन तक पुलिस सेवा से इस्तीफा दे देगा। प्रसारित वीडियो में युवक के गले में पुलिस के पहचान पत्र का फीता भी दिखाई दे रहा है, जिससे प्रथम दृष्टया उसके पुलिस ड्यूटी पर होने का आभास होता है।
खबरें और भी
हालांकि, वीडियो में किए गए दावों, संबंधित व्यक्ति की पहचान और उसके पुलिसकर्मी होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस विभाग की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकेंगे कांवड़िए, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती; क्या है वैकल्पिक रास्ता?